आम आदमी पार्टी ने आज पाटर्ी से जुड़े निर्णय लेने वाली दूसरी सबसे बड़ी संस्था यानी नयी राष्टीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें सात महिलाओं समेत 19 नए नाम हैं।
मोटी रकम लेकर एमबीए का कोर्स करा रहे ज्यादातर बिजनेस स्कूलों से बेरोजगारों और अर्द्धबेरोजगार पेशेवरों की खेप दर खेप निकल रही हैं। उद्योग मण्डल एसोचैम के एक ताजा अध्ययन में किए गए महत्वपूर्ण सर्वेक्षण में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है।
उच्चतम न्यायालय ने आईपीएल मैचों को सूखा प्रभावित महाराष्ट्र से बाहर आयोजित करवाने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली महाराष्ट्र एवं मुंबई क्रिकेट संघों की याचिकाओं को आज खारिज कर दिया।
मध्य दिल्ली में फिक्की की इमारत में स्थित राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में बीती देर रात लगी भीषण आग ने संग्रहालय को नष्ट कर दिया और वहां रखी जानवरों की खाल से बनाए गए उनके प्रतिरूप जैसी कई प्रदर्शनीय वस्तुएं जलकर खाक हो गईं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए शुरू की गई दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी सम-विषम योजना की सोमवार को संसद में तीखी आलोचना की गई और सदस्यों ने आरोप लगाया कि इसका मकसद सांसदों को अपमानित करना है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भारतीय ओलंपिक दल का सद्भावना दूत नियुक्त किए जाने पर आज हंगामा शुरू हो गया। स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त और महान स्प्रिंटर मिल्खा सिंह ने इस फैसले पर सवाल उठाया जबकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और कुछ अन्य एथलीटों ने इस फैसले का समर्थन किया।
दिनेश कार्तिक के जुझारू अर्धशतक और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से गुजरात लायंस ने आज यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली के कॅरिअर के पहले टी20 शतक पर पानी फेरते हुए इंडियन प्रीमियर लीग मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने आज यहां संजू सैमसन के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों के शानदार खेल की बदौलत फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को 10 रन से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक पूरी की।