प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने काम को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपने काम नहीं बल्कि लापता होने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार पर अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठी मेधा पाटकर को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस को ‘कील लगे डंडे’ के साथ भेजने के आरोप लग रहे हैं।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने पोस्टर को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साजिश करार देते हुए कहा कि पहले भी ऐसी हरकतें होती रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जनरल वीके सिंह से विश्वविद्यालय को एक सैन्य टैंक दिलवाने में मदद का अनुरोध किया। जगदीश कुमार ने कहा कि टैंक को विश्वविद्यालय में डिस्प्ले के लिए रखा जाएगा।
रिमझिम गिरे सावन,मेरे नैना सावन भादों, ओ मेरे दिल के चैन, करवटें बदलते रहे, तुझसे नाराज नही जिंदगी, तुम आ गए हो नूर आ गया है या यम्मा-यम्मा या जय-जय - शिवशंकर जैसे थिरकने वाले गीत, पर शायद ही कभी जानने की कोशिश की हो, कि आखिर कौन था वो चितेरा जिसने ऐसा कालजयी संगीत दिया।
मध्य प्रदेश में एक ओर जहां कर्ज माफी को लेकर किसान आए दिन खुदकुशी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव फिल्म की टिकट बेचते नजर आए।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर वाले बैग भले ही उत्तर प्रदेश में धूल फांक रहे हों, लेकिन गुजरात में ये बैग स्कूली बच्चों को बांटे जा रहे हैं। गुजरात सरकार की तरफ स्कूली बच्चों को बांटे गए इन बैग्स पर अखिलेश यादव की तस्वीर लगी मिली है।
स्वर्ण मंदिर अमृतसर में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने की खबर आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें लोग यह नारेबाजी करते दिख रहे हैं।