उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम वैचारिक कुंभ के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना भी शामिल थे।
दिल्ली में आज सुबह संसद भवन परिसर के पास पेड़ से लटककर 39 वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली और 23 पृष्ठों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने दावा किया कि है आईपीएल की सट्टेबाजी में उसे भारी नुकसान हुआ और वह चाहता है कि उसकी पीड़ा पर लोगों का ध्यान जाए। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के निवासी राम दयाल वर्मा के रूप में की गई है। वह कल दिल्ली पहुंचा था।
सर्बियाई टेनिस स्टार और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने मैड्रिड ओपन जीतकर फ्रेंच ओपन के प्रतिद्वंदियों को सचेत कर दिया है। पिछली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में स्विट़जरलैंड के स्टान वावरिंका से मात खाने के बाद कैरियर ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच इस बार यह टूर्नामेंट जीतने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतेंगे।
कार्यपालिका पर न्यायपालिका की ओर से की जाने वाली टिप्पणियों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने लोकसभा में आज कड़ा रूख अपनाया और अदालतों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद आदि पर की जाने वाली टिप्पणियों पर रोक लगाने या उसकी कोई सीमा तय करने की मांग की।
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन अब 27 अप्रैल तक लगा रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट के कल के आदेश पर रोक लगा दी है।
आरोन फिंच के नाबाद अर्धशतक की मदद से गुजरात लायंस ने शनिवार को आईपीएल के बेहद रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज घरेलू मैच में दूसरी बार नाकाम रहे और आठ विकेट पर सिर्फ 143 रन बना सके।
भारत ने कहा है कि वह इस बात को लेकर निराश है कि पठानकोट आतंकवादी हमले के मुख्य षडयंत्रकर्ता एवं जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध सूची में शामिल कराने संबंधी उसके आवेदन पर तकनीकी रोक लगा दी गई है।
टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक बालिका वधू में आनंदी का मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने आज दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।