Advertisement

Search Result : "लगाई रोक"

उत्तराखंड: शक्ति परीक्षण टलने से केंद्र को राहत

उत्तराखंड: शक्ति परीक्षण टलने से केंद्र को राहत

29 मार्च को जब उत्तराखंड हाईकोर्ट की एक सदस्यीय पीठ ने राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण का निर्देश दिया था तो कांग्रेस को राहत महसूस हुई थी भले ही नौ बागी विधायकों को भी वोट का अधिकार दे दिया गया था मगर एक दिन बाद उसी हाईकोर्ट में दो सदस्यीय पीठ ने पिछले आदेश पर जब रोक लगा दी तो खुशी का मौका केंद्र सरकार के लिए था जिसका कहना था कि राष्ट्रपति शासन और विधानसभा निलंबित होने की स्थिति में कैसे विधानसभा के पटल पर शक्ति परीक्षण का निर्देश दिया जा सकता है।
भाजपा-पीडीपी गठजोड़ बना रहेगा मगर महबूबा ने लगाई कुछ शर्तें

भाजपा-पीडीपी गठजोड़ बना रहेगा मगर महबूबा ने लगाई कुछ शर्तें

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को राज्य में कारगर शासन के लिए माहौल पैदा करने की खातिर निर्णायक विश्वास बहाली के कदम उठाने चाहिए। जम्मू के सांबा जिले में पीडीपी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर तक पहुंचना है ताकि हताशा और अलगाव के अंधकारमय परिदृश्य को समाप्त किया जा सके क्योंकि सही राजनैतिक, आर्थिक और सुरक्षा चिंताएं सत्ता की राजनीति से आगे जाती हैं। महबूबा ने कहा, शांति और स्थिरता विकास और कारगर शासन के लिए पूर्व शर्त हैं।
केजरीवाल ने कहा, पंजाब में सत्ता में आने पर खनन माफिया पर लगाएंगे रोक

केजरीवाल ने कहा, पंजाब में सत्ता में आने पर खनन माफिया पर लगाएंगे रोक

पंजाब में खनन माफिया द्वारा पत्थर काटने वाली इकाइयों के मालिकों से वसूली करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के समन्वयक अरविन्द केजरीवाल नेघोषणा की कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आने पर 24 घंटे के भीतर समस्या का अंत कर देगी।
अरुणाचल: नई सरकार के गठन पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार

अरुणाचल: नई सरकार के गठन पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार

उच्चतम न्यायालय ने आज कांग्रेसी नेताओं के इस अनुरोध पर अंतरिम आदेश पारित करने से इंकार किया कि अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल जेपी राजखोवा को फिलहाल राष्ट्रपति शासन के अधीन इस राज्य में नई सरकार को शपथ दिलाने से रोका जाए।
हाईकोर्ट जज ने अपने ही तबादले के आदेश पर लगाई रोक

हाईकोर्ट जज ने अपने ही तबादले के आदेश पर लगाई रोक

एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में मद्रास हईकोर्ट के न्यायमूर्ति कर्णन ने अपने ही तबादले के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्थगन लगा दिया है। प्रधान न्यायाधीश ने विवादों के लिए मशहूर मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी. एस. कर्णन का तबादला कलकत्ता उच्च न्यायालय कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने धोनी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने धोनी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने आज भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आंध्र प्रदेश की एक अदालत में लंबित आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी। धोनी के खिलाफ एक विज्ञापन में खुद को कथित तौर पर भगवान विष्णु के रूप में पेश करने के मामले में याचिका दायर की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई यूपी सरकार को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई यूपी सरकार को फटकार

लोकायुक्त मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति संबंधी मामले में दाखिल याचिका पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हमें अंधेरे में रखा।
हिन्दुस्तान जिंक में विनिवेश पर ‘सुप्रीम’ रोक

हिन्दुस्तान जिंक में विनिवेश पर ‘सुप्रीम’ रोक

उच्चतम न्यायालय ने हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी का और विनिवेश करने से सरकार को मंगलवार को रोक दिया। इस संस्थान का प्रबंधन वेदांता की सहायक कंपनी के पास है।
केंद्र की छूट के बाद 'जल्लीकट्टू' पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

केंद्र की छूट के बाद 'जल्लीकट्टू' पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में पोंगल पर्व के दौरान सांडों को काबू में करने वाले खेल 'जल्लीकट्टू' के आयोजन से प्रतिबंध हटाने संबंधी केंद्र सरकार की अधिसूचना पर मंगलवार को रोक लगा दी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement