Advertisement

Search Result : "वाम मोर्चा"

पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी, भाजपा महिला मोर्चा की शीर्ष नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी, भाजपा महिला मोर्चा की शीर्ष नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की शीर्ष नेता जूही चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। चौधरी भाजपा की महिला विंग की महासचिव हैं। जूही चौधरी का नाम तब से सामने आया जब वो यह मामला सार्वजनिक होने के बाद भूमिगत हो गई थी।
मणिपुर में अपना आधार पाने की कोशिश में वाम दल

मणिपुर में अपना आधार पाने की कोशिश में वाम दल

मणिपुर में इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) राज्य में अपने खोए आधार को वापस पाने की कोशिश में लगा हुआ है। एक समय ऐसा था जब मणिपुर की राजनीति में वाम दलों का दबदबा हुआ करता था।
पूनम महाजन भाजपा युवा मोर्चे की नई अध्यक्ष

पूनम महाजन भाजपा युवा मोर्चे की नई अध्यक्ष

अनुराग ठाकुर का दूसरा कार्यकाल खत्म होने के बाद तय था कि उन्हें तीसरी बार युवा मोर्चे की कमान नहीं सौंपी जाएगी। युवा मोर्चे की कमान ठाकुर से लेने के पीछे उनका बीसीसीआई का अध्यक्ष होना भी है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान मोर्चा के भी नए प्रमुखों के नाम की घोषणा कल हुई। पूनम महाजन भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं और वर्तमान में मुंबई उत्तर-मध्य से लोकसभा की सदस्य हैं. कौशांबी से लोकसभा सदस्य विनोद सोनकर, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ और पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान को पार्टी की क्रमश: एससी, एसटी, किसान और ओबीसी शाखाओं का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नए नोट में वाम से दक्षिणमुखी हुए बापू

नए नोट में वाम से दक्षिणमुखी हुए बापू

500 और 1000 रुपए की नोटबंदी के बाद छपे नए नोटों में राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के देखने की दिशा में बदलाव हुआ है। पुराने नोटों में बापू जहां वाम दिशा की ओर देख रहे हैं वहीं नए नोटों में बापू की नजर दक्षिण दिशा की ओर है। यह कहा जा सकता है कि नए नोटों में बापू वाम से दक्षिणमुखी हो गए हैं।
पंजाब चुनाव-2017ः आवाज-ए-पंजाब मोर्चा टूटा

पंजाब चुनाव-2017ः आवाज-ए-पंजाब मोर्चा टूटा

पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा विधायक परगट सिंह और बैंस बंधुओं के साथ मिलकर बनाया गया ‘आवाज़-ए-पंजाब’ मोर्चा उस समय टूट गया जब बैंस बंधुओं ने ‘आप’ से गठबंधन करने का फैसला कर लिया।
नोटबंदी पर विपक्ष का भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नोटबंदी पर विपक्ष का भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

बड़े नोटों को अमान्य करने के मोदी सरकार के निर्णय के मुद्दे पर एकजुट विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
नोटबंदी पर हंगामे के बाद लोकसभा स्थगित, विपक्ष ने पीएम से मांगा जवाब

नोटबंदी पर हंगामे के बाद लोकसभा स्थगित, विपक्ष ने पीएम से मांगा जवाब

देश में 1000 और 500 रुपये के नोटों को अमान्य करने के मोदी सरकार के निर्णय के मुद्दे पर आज लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने मतदान के प्रावधान वाले नियम के तहत चर्चा कराए जाने को लेकर भारी हंगामा किया जिसे अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी। हालांकि सरकार इस बात पर कायम रही कि वह नियम 193 के तहत इस मुद्दे पर चर्चा को तैयार है। विपक्ष के हंगामे कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
उत्तर प्रदेश: छह वाम दल हुए एकजुट, विकल्प देने के लिए मिलकर लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश: छह वाम दल हुए एकजुट, विकल्प देने के लिए मिलकर लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से महागठबंधन बनाने की कवायद के बीच छह वामपंथी दलों ने आज एक मंच से प्रदेश के मतदाताओं से विकल्प चुनने की साझा अपील की।
सभी ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए ममता के प्रस्ताव का स्वागत किया

सभी ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए ममता के प्रस्ताव का स्वागत किया

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने राष्‍ट्रीय राजनीति में एक बड़ा किरदार अदा करने के संकेत दिये हैं। अनेक राजनीतिक पार्टियों ने ममता के इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुये भारतीय जनता पार्टी और इसकी सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ लड़ने की जरूरत बतायी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement