Advertisement

Search Result : "विजय प्रकाश"

गुजरात: आनंदीबेन पटेल के उत्तराधिकारी पर अटकलें तेज

गुजरात: आनंदीबेन पटेल के उत्तराधिकारी पर अटकलें तेज

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के पद छोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। राज्य में भाजपा के समक्ष दो दशक से चले आ रहे जीत के सिलसिले को बनाए रखने की चुनौती होगी।
जेट विमान से लेकर कार : माल्या की 700 करोड़ रुपये की संपत्तियां होंगी नीलाम

जेट विमान से लेकर कार : माल्या की 700 करोड़ रुपये की संपत्तियां होंगी नीलाम

कारोबारी विजय माल्या के भारत आने के इंतजार में बैठे उन्हें कर्ज देने वाले बैंक तथा कर विभाग के अधिकारी अब उनकी बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस की 700 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की अगले महीने नीलामी कराने जा रहे हैं। जिन सामानों के लिये समुचित बोली लगाने वालों का इंतजार है, उसमें मुंबई हवाईअड्डे के पास ही स्थित किंगफिशर एयरलाइंस का पुराना मुख्यालय किंगफिशर हाउस, कंपनी की कारेंं एवं कार्यालय फर्नीचर, माल्या का आलीशान जेट, दावतों के आयोजन के लिए मशहूर गोवा में किंगफिशर विला तथा फ्लाई विद गुड टाइम्स समेत कंपनी के कई ब्रांड और टेडमार्क शामिल हैं।
पांच करोड़ नहीं पच्चीस करोड़ चाहिए सांसदों को विकास निधि के लिए

पांच करोड़ नहीं पच्चीस करोड़ चाहिए सांसदों को विकास निधि के लिए

सांसदों को क्षेत्र के विकास के लिए अब पांच करोड़ नहीं बल्कि पच्चीस करोड़ चाहिए तभी जाकर विकास का काम हो सकेगा। इसलिए विकास निधि बढ़ाए जाने का सभी सांसद स्वागत कर रहे हैं।
'खेल संघों में नेताओं का होना बुरा नहीं, बशर्ते वे खेल को आगे ले जाएं'

'खेल संघों में नेताओं का होना बुरा नहीं, बशर्ते वे खेल को आगे ले जाएं'

नए खेल राज्यमंत्री विजय गोयल के घर 10, अशोक रोड पर इन दिनों बधाई का तांता लगा हुआ है। मिलने वालों की भीड़ है। इस मौके पर उन्होंने नई खेल नीति, ओलंपिक में संभावनाओं और खेल संबंधी कुछ सवालों के जवाब दिए।
सिद्धू पर गरजे बादल

सिद्धू पर गरजे बादल

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्यसभा और भाजपा से इस्तीफा देने वाले नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बिना कहा है कि वह ऐसे शख्स हैं जिनके सामने जिधर टुकड़ा फेंकों, वह उधर चले जाते हैं। उन्होंने कहा ‘दल बदलू को जहां से बुरकी मिलती है वह उधर के हो जाते हैं।’
आउटलुक विशेष - महिला पहलवानों के साथ रियो जायेगी महिला फिजियो

आउटलुक विशेष - महिला पहलवानों के साथ रियो जायेगी महिला फिजियो

रियो ओलंपिक में भाग लेने जा रही महिला पहलवानों के लिए अच्छी खबर है। अब उनके साथ महिला फिजियो भी जायेगी। खेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि पहलवानों के दल के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी। इस बार ओलंपिक में आठ पहलवानों का दल भाग लेगा। पांच पुरुष और तीन महिलाएं। पहले यह तय किया गया था कि टीम के साथ सिर्फ एक फिजियो (पुरुष) जायेगा। पर, महिला पहलवानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया है कि अब टीम के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी।
कारात ने कहा, भाजपा और संघ परिवार का एजेंडा फासीवादी नहीं

कारात ने कहा, भाजपा और संघ परिवार का एजेंडा फासीवादी नहीं

मार्क्सवादी इतिहासकार इरफान हबीब के एक पत्र के जवाब में माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश कारात ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने नाम लिए बगैर इरफान हबीब के साथ ही महासचिव सीताराम येचुरी को भी आड़े हाथों लिया है।
राजनाथ, सोनिया, मायावती सहित 6 शीर्ष नेताओं को सूचना आयोग का नोटिस

राजनाथ, सोनिया, मायावती सहित 6 शीर्ष नेताओं को सूचना आयोग का नोटिस

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने राजनाथ सिंह, मायावती, सोनिया गांधी सहित छह राष्ट्रीय दलों के शीर्ष नेताओं को नोटिस जारी किया है। सीआईसी ने कार्यकर्ताओं द्वारा दाखिल आरटीआई के सवालों का जवाब नहीं देने पर इन नेताओं को 22 जुलाई को आयोग की पीठ के समक्ष पेश होने को कहा है।
संसदीय मामले पर मंत्रिमंडलीय समिति से स्मृति ईरानी बाहर

संसदीय मामले पर मंत्रिमंडलीय समिति से स्मृति ईरानी बाहर

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद अब संसदीय मामले की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) में अहम फेरबदल किया गया है। इस बदलाव में समिति में विशेष आमंत्रित स्मृति ईरानी को हटा दिया गया और मानव संसाधन विकास मंत्रालय में उनके उत्तराधिकारी प्रकाश जावड़ेकर को प्रोन्नत कर उनकी जगह पर समिति में लाया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement