उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिफारिश पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को आज राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ-साथ सपा से भी निकाल दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने एयरसेल-मैक्सिस मामले में मारन बंधुओं को आरोपमुक्त किए जाने के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने इस मामाले में अगली सुनवाई के लिए 8 फरवरी का दिन तय किया है।
18 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में सुनवाई के लिए जोधपुर कोर्ट में पेश हुए बॉलीवुड के स्टार सलमान खान ने अपना बयान दर्ज कराते हुए खुद को बेकसूर बताया। सलमान के साथ ही मामले में आरोपी अन्य कलाकार सैफ अली खान, नीलम कोठारी, सोनाली बेंद्रे और तब्बू भी कोर्ट में पेश हुए।
काले हिरण शिकार मामले में सुनवाई के दौरान जोधपुर कोर्ट ने बॉलीवुड दबंग सलमान खान को 27 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। सलमान के साथ ही इस मामले के बाकी आरोपियों की भी पेशी होगी।
भारतीय मूल के एक छात्र द्वारा आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ निराशापूर्ण तरीके से खराब और उबाउ पढाई का कानूनी वाद दायर किये जाने के बाद विश्वविद्यालय को सुनवाई का सामना करने का निर्देश दिया गया है।
गुजरात उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की उस अर्जी पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया जिसमें तीस्ता ने 2014 में अहमदाबाद पुलिस की ओर से दर्ज की गई एक प्राथमिकी रद्द करने की मांग की थी। पुलिस ने एक लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट पर हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें डालने के मामले में तीस्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस की ओर से की गई कथित हैकिंग के जवाब में रूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और 35 रूसी अधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। हालांकि, व्लादिमीर पुतिन ने जवाबी कार्रवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि वह नये राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप के कदमों को देखेंगे।
सुरेश कलमाड़ी को आईओए में अध्यक्ष बनाए जाने पर खेलमंत्री एवं भाजपा नेता विजय गोयल की आपत्ति पर भाजपा के ही सांसद बृज भूषण सिंह ने ही सवाल उठा दिए हैं। सिंह ने आईएओ के फैसले का समर्थन किया है। वहीं कांग्रेस नेता अजय माकन ने गोयल का समर्थन करते हुए इस फैसले को खिलाड़ियों के भविष्य पर खतरा करार दिया।
वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में एक फार्महाउस में शादी से पहले की हाईप्रोफाइल शराब पार्टी में छापा मारा गया और इस मामले में आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष चिरायु अमीन समेत 260 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अंपद गांव के निकट अखंड फार्महाउस में छापे के दौरान 1,28,950 रुपये मूल्य की शराब की 103 बोतलें और बीयर की 116 बोतलें बरामद की। इस संबंध में 125 पुरूषों और 134 महिलाओं पर मामला दर्ज किया गया है।
इस समय नोटबंदी की हवा ने लोगों की जेब खाली कर रखी है और पीएम नरेंद्र मोदी डिजिटल पेमेंट को अपनाने पर जोर दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश की नबंर वन मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अपने साथ धोखाधड़ी का दावा किया है। पेटीएम का दावा है कि 48 ग्राहकों ने उनके साथ धोखा किया है और उनके 6.15 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया है।