साइना नेहवाल की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने आज चीन के कुनशान में जर्मनी को 5-0 से करारी शिकस्त देकर उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा लेकिन पुरुष टीम को थामस कप में हांगकांग से 2-3 से करीबी हार का सामना करना पड़ा जिससे उस पर जल्द बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
श्रीलंका के साथ 19 मई से शुरु हो रहे पहले टेस्ट में अगर ब्रिटिश सलामी बल्लेबाज एलिएस्टर कुक 36 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट इतिहास में सबसे कम उम्र में दस हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
आईपीएल में जो पिछले आठ सालों से नहीं हुआ, वह शनिवार को हो गया। चमत्कारिक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह पहली बार हुआ जब उनकी टीम प्ले ऑफ में पहुंचने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
रिद्धिमान साहा और मुरली विजय के अर्धशतकों तथा गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल-9 में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की 11 मैचों में चौथी जीत है जबकि मुंबई की 12 मैचों में छठीं हार।
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान आक्रामक बल्लेबाज विराट कोहली को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मविश्वास बेहद पसंद है। विराट के मन की यह बात एक प्रमुख समाचार चैनल द्वारा लिए गए विराट के साक्षात्कार के दौरान सामने आई।
महेंद्र सिंह धोनी की राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंटस ने दिल्ली को हराकर आईपीएल की रेस में अपने को बरकरार रखा है। करो या मरो के मैच में अंतिम क्षणों में बेहतरीन क्रिकेेट खेलकर पुणे की टीम ने साबित कर दिया कि उसमें अब भी खिताब जीतने की कूबत है।
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की शीर्ष दावेदार हिलेरी क्लिंटन की प्रचार मुहिम टीम ने एक चुनावी रैली में एक भारतीय कॉल सेंटर कर्मी का मजाक उड़ाने पर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए आज कहा कि ऐसा करना इस समुदाय के प्रति असम्मान और ट्रंप की विभाजनकारी बयानबाजी को दर्शाता है।
दिल्ली स्थित भारतीय महिला प्रेस क्लब (इंडियन वीमेन्स प्रेस कार्प्स) के वर्ष 2016-17 के लिए हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार सुषमा रामचंद्रन को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुन लिया गया है। जबकि प्रबंधन कमेटी में पत्रकार कुमकुम चड्ढा और पत्रकार रेणु अगल को उपाध्यक्ष चुना गया है। पत्रकार अरुणा सिंह महासचिव, स्वतंत्र पत्रकार गीताश्री ज्वाइंट सेक्रेटरी और ‘दि ट्रिब्यून’ की पत्रकार अदिति टंडन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।