भारत ने पहले हाफ में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एफआइएच महिला हाकी विश्व लीग राउंड दो के पूल ए में आज यहां पोलैंड को 2-0 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रीलंका दौरे से पहले प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने यह कह कर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर भारतीय मछुआरे श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो उन्हें गोली मारी जा सकती है। उन्होंने भारतीय मछुआरों पर उत्तरी श्रीलंका के मछुआरों की आजीविका छीनने का आरोप लगाते हुए तमिल तांती टीवी से कहा अगर कोई मेरे घर में घुसने की कोशिश करता है तो मैं गोली मार सकता हूं। अगर वह मारा जाता है तो कानून मुझे ऐसा करने की अनुमति देता है।
भारत की विदेश नीति में दक्षता का अभाव झलकने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव के प्रतिकूल रवैये की वजह से अपनी विदेश यात्रा स्थगित करनी पड़ी। उधर, श्रीलंका ने सीधे-सीधे भारत को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई भारतीय मछुआरा उनके समुद्र में आता है तो उसे गोली से उड़ा दिया जाएगा।
आम आदमी पार्टी में चल रहे मौजूदा विवाद के बीच अण्णा की टीम के पूर्व सदस्य मुफ्ती शमून कासमी ने कहा है कि उन्होंने जब पारदर्शिता और इंडिया अगेंस्ट करप्शन को मिलने वाले चंदे का मामला उठाया था तो अरविन्द केजरीवाल ने उन्हें भी अण्णा की टीम से बाहर निकलवा दिया था।
श्रीलंका की पिछली महिंदा राजपक्षे सरकार के समय कोलंबो बंदरगाह के निर्माण में मदद करने वाले चीन द्वारा उस बंदरगाह पर बार-बार अपनी पनडुब्बियां भेजने से विवाद बढ़ता जा रहा है। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की सरकार ने चीन के इस कदम का कड़ा विरोध किया है जबकि चीन ने कहा है कि उसकी पनडुब्बियां वहां सिर्फ ईधन भरने के लिए रुकी थीं।
संगकारा ने अपने करिअर का 23वां और सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 86 गेंदें खेलीं तथा 11 चौके और दो छक्के लगाए। संगकारा ने 70 गेंदों में शतक पूरा किया जो श्रीलंका की तरफ से विश्व कप में सबसे तेज शतक भी है। दूसरी तरफ 25 वर्षीय तिरिमाने इस टूर्नामेंट में सैकड़ा जड़ने वाले सबसे कम उम्र के श्रीलंकाई बल्लेबाज बने। उन्होंने 143 गेंदें खेलीं तथा 13 चौके और दो छक्के लगाए।
आपसी संबंधों को नए स्तर तक ले जाते हुए भारत और श्रीलंका ने सोमवार को एक असैन्य परमाणु समझौते पर दस्तखत किए और रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के बीच हुई वार्ता के बाद इसकी घोषणा की गई।
विश्व कप के पहले मैच से ही उलटफेर का आगाज हो चुका है। जैसी कि आशंका थी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की उछाल और स्विंग लेती पिच पर दक्षिण एशियाई टीमों का खेलना मुश्किल हो जाएगा, न्यूजीलैंड ने अपनी जमीन पर श्रीलंका को 98 रनों के बड़े अंतर से धो डाला।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने कई सियासी दलों को झटका दे दिया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में जीत के बाद बिहार, पंजाब और उत्तर प्रदेश में ताल ठोंकने की तैयारी कर रहे हैं।