अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के बीच सोने में गिरावट जारी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये टूटकर करीब दो महीने के निचले स्तर 28,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
भारत और आस्ट्रेलिया मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के रोमांच को आगे बढ़ाने के लिए कल जब रांची में तीसरे क्रिकेट टेस्ट में आमने सामने होंगे तो एक बार फिर आकर्षण का केंद्र पिच ही होगी।
कुछ बैक्टीरिया ने एंटिबायोटिक्स से बचने के लिए अपने चारों तरफ जो कड़ा आवरण बना रखा था, वैज्ञानिकों ने उसे अब भेद दिया है। इस किलेबंदी ने उन्हें अजेय बना दिया था। सुपरबग के नाम से कुख्यात इन बैक्टिरया का संक्रमण मतलब मौत। बैक्टीरिया के सुपरबग बनने की घटना चिकित्सा जगत का एक बहुत बड़ा संकट बन कर सामने आय़ा है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। यूपी में चुनाव अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है और 8 मार्च को होने वाले सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है।
बाबरी विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत 13 नेताओं पर फिर से आपराधिक साजिश का मामला चल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने ये संकेत देते हुए कहा है कि महज तकनीकी आधार पर इन्हें इस मामले में राहत नहीं दी जा सकती।
अमेरिका में नकाब पहन कर आए एक व्यक्ति ने 39 वर्षीय एक सिख को उसी के घर के बाहर गोली मारकर घायल कर दिया और चिल्लाते हुए कहने लगा- अपने देश वापस जाओ। कुछ ही दिन पहले कंसास में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या के बाद के इस मामले के घृणा अपराध होने का संदेह है। नई दिल्ली में भारतीय अधिकारियों ने इस सिख व्यक्ति की पहचान अमेरिकी नागरिक दीप राय के रूप में की है।
केरल के कोझिकोड जिले में कोइलैंडी के निकट एक गांव में कथित रूप से माकपा कार्यकर्ताओं के एक हमले में आरएसएस के तीन स्वयंसेवक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कीझौयुर गांव में कल रात हुए हमले में पीडि़तों के हाथों और पैरों में चोटें आई हैं और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के संबंध में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सेना में सहायक व्यवस्था के बेजा इस्तेमाल को लेकर एक स्टिंग वीडियो के वायरल होने के बाद बैरक में मृत मिले केरल के एक जवान के शव का आज फिर से पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया गया। जवान के परिजन ने उसके निधन पर आशंका जताते हुए फिर से पोस्टमार्टम की मांग की थी।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज वादा दिया कि उनकी टीम उस तरह का बुरा प्रदर्शन और इच्छा शक्ति की कमी फिर से कभी नहीं दिखाएगी जिसके कारण उसे पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।