लगातार दूसरे साल नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर को हराकर विंबलडन खिताब अपने नाम किया है। लेकिन भारत को विंबलडन में डबल खुशी मिली है। सानिया मिर्जा के बाद लिएंडर पेस ने भी मार्टिसा हिंगिस के साथ मिलकर मिश्रित युगल मुकाबले का खिताब जीत लिया जबकि सुमित नागपाल ने वियतनाम के जोड़ीदार के साथ मिलकर ब्वॉयज डबल्स खिताब जीता है।
भारत और पाकिस्तान ने गतिरोध तोड़ते हुए रुकी वार्ता प्रक्रिया को बहाल करने और मुंबई पर आतंकी हमलों के मुकदमों को तेज करने के रास्ते तलाशने का आज निर्णय किया। इसके साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ दक्षिण एशिया से आतंकवाद को समाप्त करने में सहयोग करने पर सहमत हुए।
चेहरे से सख्त दिखने वाले नाना पाटेकर को जब दर्शकों ने वेलकम में एक मजाकिया डॉन की भूमिका की थी तब दर्शक आश्चर्यचकित रह गए थे। अब जल्द ही नाना पाटेकर फिर से ऐसी ही मजाकिया भूमिका में दिखाई देंगे। निर्देशक अनीस बज्मी की वेलमक बैक में नाना का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
फरीदाबाद (हरियाणा) का गांव अताली फिर से हिंसा की आग में जलने लगा है। हिंदू-मुस्लिम समुदायों में हुई ताजा हिंसा के तहत अंदाजन 60 मुस्लिम परिवारों को घर छोड़ना पड़ा। मस्जिद संबंधी विवाद से बीते कई महीनों से अताली में माहौल पहले ही तनावपूर्ण चल रहा है।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के तीन उपमंडलों में सोमवार रात से भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लापता हैं। दार्जिलिंग जिले के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कर्सियांग में 25 स्थानों पर भूस्खलन की खबर है।
टेलीविजन पर नया धारावाहिक आने वाला है, फिर भी न माने बदतमीज दिल। अगले हफ्ते से शुरू हो रहे इस शो में युवा दिलों की धड़कन पर्ल पूरी मुख्य भूमिका में हैं।
अपने देश के चरमपंथियों की ओर से मौत की धमकियां मिलने के बाद अमेरिका जा चुकी विवादास्पद बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा कि उन्होंने भारत को स्थायी तौर पर नहीं छोड़ा है और जब उन्हें सुरक्षित महसूस होगा, वह लौट आएंगी।
भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहें कि भूमि विधेयक उनके लिए जीवन मरण का प्रश्न नहीं है मगर केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को फैसला लिया कि भूमि अध्यादेश फिर से जारी होगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को यह अध्यादेश फिर भेजा जाएगा।