समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों की जो नई सूची जारी की है उसमें परिवारवाद और बाहुबलियों का बोलबाला है। शनिवार को पार्टी ने 23 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है।
दिल्ली की एक अदालत ने आज पूर्व वायु सेना प्रमुख एस पी त्यागी को चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। त्यागी को 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद में 450 करोड़ रूपये रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सीबीआई ने पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने शुक्रवार को वकील गौतम खेतान और संजीव त्यागी को भी गिरफ्तार किया है। एसपी त्यागी पर 3600 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर सौदे को एंग्लो-इटैलियन कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड को दिलवाने का आरोप है। सीबीआई मुख्यालय में तीनों से पूछताछ की जाएगी।
एक दिसंबर, 2016 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के 91 प्रमुख जलाशयों में 102.841 बीसीएम (अरब घन मीटर) जल का संग्रहण आंका गया। यह इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 65 प्रतिशत है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के कुल संग्रहण का 126 प्रतिशत तथा पिछले दस वर्षों के औसत जल संग्रहण का 98 प्रतिशत है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ के निवासियों के लिए मेट्रों की सौगात दी। गुरुवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। वहीं सांसद डिंपल यादव ने मेट्रो के पायलट प्राची और प्रतिभा को चाभी सौंपकर इसको ट्रैक पर दौड़ाने की मंजूरी दी।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के विशेषज्ञ जनरल कमर जावेद बाजवा ने आज पाकिस्तान के नए सैन्य प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया। बाजवा ने जनरल राहील शरीफ की जगह ली है जिन्होंने अपने भाषण में भारत को कश्मीर मुद्दे पर आक्रामक रूख अपनाने के खिलाफ चेतावनी दी है।
समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने सोमवार को मुलायम सिंह यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण के खिलाफ हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रया से मैं खुुश नहीं था। इसी संबंध में मैं सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मिला।
नोटबंदी को लेकर केंद्र पर कई बार निशाना साधने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज इस कदम को आम आदमी से लूट बताया और भाजपा से पूर्व प्रधानमंत्राी मनमोहन सिंह की बात को गंभीरता से लेने को कहा क्योंकि वह जाने माने अर्थशास्त्री हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी में गुटबाजी और चुगलखोरी के खिलाफ आगाह करते हुए युवाओं का आह्वान किया कि आने वाले वक्त में वे ही पार्टी को आगे बढ़ाएंगे, लिहाजा वे अनुशासन में रहें और समाजवादी साहित्य पढ़कर खुद को भविष्य के लिए तैयार करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वे चुगलखोरी से बचें और पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।