पार्श्वगायिका नेहा भसीन का मानना है कि अभिनेता-अभिनेत्रियों को फिल्मों में गीत तभी गाने चाहिए जब वे उनके साथ न्याय कर सकें, यानी उसका बाकायदे प्रशिक्षण ले कर तब गाएं।
अभिनेता विंदू दारा सिंह ने कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार उनके दिवंगत पिता पहलवान-अभिनेता दारा सिंह की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में काम करने को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं।
अभिनेता आमिर खान को उम्मीद है कि उनकी आगामी फिल्म दंगल सरकार के नोटबंदी के फैसले से प्रभावित नहीं होगी। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद रीलीज हुई कई हिंदी फिल्मों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है।
भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम स्वदेशी पृथ्वी 2 मिसाइलों का आज एक के बाद एक त्वरित गति से दो बार सफल प्रक्षेपण किया। सेना ने यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित परीक्षण रेंज से किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि एकीकृत प्रक्षेपण रेंज (आईटीआर) के तृतीय परिसर के एक मोबाइल लांचर से सुबह करीब नौ बजकर 35 मिनट पर सतह से सतह पर मार करने वाली दो मिसाइलों का एक के बाद एक त्वरित गति से सफल परीक्षण किया गया। इन मिसाइलों की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है और वे 500 किलोग्राम से 1000 किलोग्राम तक वजनी आयुध ले जाने में सक्षम है।
मशहूर अभिनेता कमल हासन आज 62 वर्ष के हो गए लेकिन उनकी अपील पर प्रशंसक उनके जन्मदिन पर किसी तरह के समारोह का आयोजन नहीं करेंगे। अभिनेता ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के अस्पताल में भतर्ी होने की वजह से प्रशंसकों से जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की थी।
भारत के अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह जानते हैं कि सिर्फ प्रभावशाली यार्कर गेंदबाजी करना ही उनका एकमात्र हथियार नहीं बन सकता। गुजरात और बंगाल के बीच होने वाले रणजी मैच से पहले भारत के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ बुमराह ने पीटीआई से कहा, आप सिर्फ यार्कर गेंदबाजी करके ही सफल नहीं हो सकते। कोई भी छह में से छह यार्कर नहीं फेंक सकता। इसलिये आपको अपनी रफ्तार का मिश्रण करना होगा। आपको बाउंसर फेंकने होंगे, रफ्तार का मिश्रण करना होगा। अभ्यास में मैं सिर्फ यार्कर गेंदबाजी नहीं करता।
हिंदी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ऐ दिल है मुश्किल के अपने सह कलाकार अभिनेता रणबीर कपूर के लिए कहा कि वह अभिनेता के तौर पर लंबी पारी खेलेंगे और उनके जैसे युवा अभिनेता के लिए अपने करियर के शुरूआती सालों में ही इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाना असामान्य है।
अभिनेता-निर्देशक राहुल बोस का मानना है कि लोगों को लैंगिक नजरिए से फिल्में देखने की जरूरत है और यह विश्लेषण भी करना चाहिए कि बड़े पर्दे पर आ रही कहानियों में क्या पुरूषों और महिलाओं को समान महत्व दिया जाता है।
अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि जब राष्ट्रवाद की बात आती है तो फिल्म उद्योग एकजुट है लेकिन जब बीच में राजनीति घुस जाती है तो बॉलीवुड पूरी तरह भयभीत और कमजोर हो जाता है।
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली की दो रामलीला समितियों ने नवाजुद्दीन को अपनी रामलीला में भूमिका देने की पेशकश की है। दरअसल अपने शहर मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की रामलीला में उनके भागे लेने का विरोध किए जाने पर नवाज ने निराश होते हुए कहा था कि रामलीला में अभिनय करना उनके बचपन का सपना है।