उद्योग जगत ने भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के कदम का पूरा समर्थन करते हुए आज कहा कि यह कड़ी कार्रवाई का समय है।
कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि दिल्ली सरकार दिल्ली पुलिस पर अपना अधिकार नहीं जता सकती और हितों के टकराव को रोकने के लिए इस बल को केंद्र सरकार के अधीन ही रहना चाहिए।
केंद्र द्वारा पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते की समीक्षा करने का संकेत दिये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज कहा कि केंद्र सरकार 1960 की इस संधि पर जो भी फैसला करेगी, राज्य उसका पूरा समर्थन करेगा।
भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर दो टूक कहा कि उसे जो सबूत मिले हैं उससे यह पता चलता है कि उरी हमले में पाक आधारित आतंकवादियों की संलिप्तता थी। भारत ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान से कहा कि वह नई दिल्ली के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन और प्रायोजन करने से बचे।
बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे शीर्ष आंदोलनकारी भारत से आजादी की मुहिम के लिए समर्थन मांगने उप्र के बागपत और मेरठ पहुंचे हैं। दोनों जिलों में बलूचिस्तान मूल के लोगों से पाकिस्तान से मुक्ति दिलाने के लिए समर्थन के साथ हरसंभव मदद करने की अपील की। आंदोलनकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की क्रूरता और दमन के खिलाफ भारत में भी जल्द अ¨हसात्मक आंदोलन शुरू किया जाएगा।लंबे अरसे से पाकिस्तान का अवैध कब्जा हटाकर स्वशासन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बलूचिस्तान के कई शीर्ष नेताओं ने बागपत और मेरठ के कई गांव में रह रहे बलूचियों से मुलाकात की और अपने पूर्वजों की निशानी देखी। बलूच नेताओं ने आजादी के संघर्ष और पाक की बर्बरता की दास्तां सुनाई तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए।
रणनीतिक दक्षिण चीन सागर (एससीएस) क्षेत्र में चीन की जोर अजमाइश के बीच से वहां से गुजरने वाले समुद्री लेन को वैश्विक व्यापार के लिए मुख्य मार्ग करार देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत नौवहन की स्वतंत्रता का समर्थन करता है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून का पूर्ण सम्मान किए जाने पर बल दिया।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ़ ने कहा है कि पाकिस्तान कश्मीरियों को अपना नैैतिक समर्थन देते रहेगा। शरीफ के अनुसार भारत प्रशासित कश्मीर पाकिस्तान के लिए एक तरह से जीनेे-मरने का सवाल है। उन्होंने कहा कि भारत प्रशासित कश्मीर की जनता भारत सरकार की हिंसा का निशाना बन रही है।
दशकों के सैन्य शासन के बाद म्यांमार के एक नई राह पर कदम बढ़ाने के बीच भारत ने अपने इस पड़ोसी देश को हर कदम पर सहयोग और समर्थन का वादा किया है। दोनों देशों ने अपने संबंधों को गहरा बनाने और क्षेत्र में आतंकवादी एवं उग्रवादी गतिविधियों से मुकाबले में सक्रिय रूप से सहयोग करने का इरादा जाहिर किया।
पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एके एंटनी ने बलूचिस्तान पर पीएम मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में पाकिस्तान पर निशाना साधने के लिए बलूचिस्तान का जिक्र करने में कुछ गलत नहीं लगता।
पाकिस्तान ने आज यहां एक भड़काऊ संदेश में कहा कि वह अपने स्वतंत्रता दिवस को कश्मीर की आजादी के लिए समर्पित करता है और वह राज्य की जनता को कूटनीतिक, राजनीतिक और भावनात्मक स्तर पर पूरा समर्थन देेता रहेगा। पाकिस्तानी दूतावास में देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के मौके पर भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने ये टिप्पणियां की हैं। भारत ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर पर बातचीत के पाकिस्तान के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए पाक-समर्थित सीमा पार आतंकवाद को खत्म करने की मांग उठाई थी।