अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि वह पिछले सप्ताह अफगानिस्तान के कुंदुज शहर के एक अस्पताल पर गलती से हुए अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को और घायल लोगों को मुआवजा देगा।
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में आज गोहत्या की आशंका से भड़की भीड़ ने पुलिस पर पथराव तथा आगजनी की। इस मामले में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अफगानिस्तान के कुंडूज शहर में आज एक अस्पताल पर अमेरिकी हवाई हमले में 19 लोग मारे गए। इस बमबारी की संयुक्त राष्ट्र ने निंदा करते हुए इसे अक्षम्य और संभवत: आपराधिक भी बताया है।
गौहत्या और गौमांस रखने की अफवाह पर उत्तर प्रदेश में दादरी में 50 वर्षीय अखलाक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या को देश के संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने दुर्घटना करार दिया है। शर्मा ने कहा, उन्हें लगता है यह घटना किसी गलतफहमी की वजह से हुई और इसे सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून को निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए।
पाकिस्तान के पेशावर में भारी हथियारों से लैस तालिबान आतंकवादियों ने वायु सेना के एक अड्डे और इसके अंदर बनी एक मस्जिद पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 17 नागरिक और 13 आतंकवादी मारे गए।
बिजनौर स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उसके बैंक के पासवर्ड हैक कर सस्पेंस एकाउंट से एक करोड़ 39 लाख रुपये तीन खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। इसी तरह की एक घटना बिहार में भी कुछ दिन पहले हो चुकी है।
तालिबानी आतंकवादियों ने पूर्वी अफगान प्रांत गजनी के मुख्य कारागार पर हमला कर कई पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी और सैकड़ों कैदियों को वहां से मुक्त करा लिया।
अमेरिका में एक बुजुर्ग सिख पर बर्बर हमले का मामला सामने आया है। यह घटना अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों की बरसी से कुछ दिन पहले हुई है। हमले में घायल हुए अमेरिकी सिख को हमलावर ने आतंकवादी और बिन लादेन कहकर पुकारा था।