Advertisement

Search Result : "सीबीआई अदालत"

फेरा उल्‍लंघन का मामला, माल्‍या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

फेरा उल्‍लंघन का मामला, माल्‍या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

दिल्ली के एक अदालत ने फेरा उल्लंघन मामले में कथित रूप से समन की तामील नहीं करने के लिए विवादास्‍पद कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा, 'देश के कानून के प्रति माल्या में सम्मान की कमी है और उनका भारत लौटने का कोई इरादा नहीं है।' अदालत ने यह भी कहा, ' माल्या का यह दावा गलत और प्रक्रिया का दुरुपयोग करने वाला है कि वह भारत लौटना चाहते हैं लेकिन उनका पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है।'
भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई अदालत से बरी हुए येदियुरप्पा बोले, सत्यमेव जयते

भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई अदालत से बरी हुए येदियुरप्पा बोले, सत्यमेव जयते

भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई अदालत से आज बरी हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि वह निर्दोष खड़े हैं। उन्होंने कहा, सत्य की जीत हुई, सत्यमेव जयते।
40 करोड़ की घूसखोरी, भाजपा नेता येदियुरप्‍पा बेटा-दामाद सहित बरी

40 करोड़ की घूसखोरी, भाजपा नेता येदियुरप्‍पा बेटा-दामाद सहित बरी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य ईकाई के भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 40 करोड़ की घूसखोरी के मामले में बुधवार को दोषमुक्त कर दिया है। बरी होने के बाद भाजपा नेता ने प्रसन्‍न मन से कहा कि मुझे भगवान पर पूरा भरोसा था, जिसका मुझे इनाम मिला।
एम्ब्रेयर सौदा : सीबीआई जांच जारी रहेगी, ब्लैकलिस्ट करने की नयी नीति जल्द-पर्रिक

एम्ब्रेयर सौदा : सीबीआई जांच जारी रहेगी, ब्लैकलिस्ट करने की नयी नीति जल्द-पर्रिक

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि ब्राजीलियाई विमान निर्माता एम्ब्रेयर महज इसलिए भारतीय कानूनों से नहीं बच सकता है कि उसने भारत एवं तीन अन्य देशों को विमानों की बिक्री में भ्रष्टाचार को लेकर अमेरिकी अधिकारियों से एक करार कर रखा है।
केंद्रीय होम्योपैथी परिषद का प्रमुख रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

केंद्रीय होम्योपैथी परिषद का प्रमुख रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

गुजरात के एक होम्योपैथी कॉलेज को मंजूरी देने के एवज में 20 लाख रूपए की कथित रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने आज केंद्रीय होम्योपैथी परिषद (सीसीएच) के अध्यक्ष डॉ. रामजी सिंह और संदिग्ध बिचौलिये हरिशंकर झा को गिरफ्तार किया है।
66 देशों में लंबित हैं सीबीआई की 392 जांच: सीबीआई प्रमुख

66 देशों में लंबित हैं सीबीआई की 392 जांच: सीबीआई प्रमुख

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करीब 66 देशों में विभिन्न चरणों में 392 मामलों की जांच कर रही है इस बात की जानकारी डीपी कोहली व्याख्यान माला के दौरान सीबीआई प्रमुख अनिल सिन्हा ने दी।
एंब्रायर सौदा : सीबीआई ने ब्रिटेन के हथियार डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

एंब्रायर सौदा : सीबीआई ने ब्रिटेन के हथियार डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

सीबीआई ने वर्ष 2008 में किए गए तीन विमानों के सौदे में ब्राजील की कंपनी एंब्रायर से कथित तौर पर 57 लाख डॉलर से ज्यादा की रिश्वत लेने के मामले में ब्रिटेन के हथियार डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि ब्रिटेन निवासी प्रवासी भारतीय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस व्यक्ति का नाम एजेंसी की जांच के दौरान एक अन्य रक्षा सौदे में भी सामने आया था।
बीसीसीआई को कोर्ट का तगड़ा झटका, राज्‍य संघों के साथ पैसों के लेन-देन पर रोक

बीसीसीआई को कोर्ट का तगड़ा झटका, राज्‍य संघों के साथ पैसों के लेन-देन पर रोक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई का सुप्रीम कोर्ट से अब बच पाना मुश्किल है। शीर्ष अदालत ने बीसीसीआई को उसकी मान्य ईकाइयों यानी राज्‍य संघोंं में जस्टिस लोढ़ा समिति की सिफारिशें के अनुसार सुधार लागू करने को लेकर शुक्रवार को तगड़ा झटका दिया है। शीर्ष कोर्ट ने बीसीसीआई और स्‍टेट एसोसिएशन्‍स के बीच पैसे के लेन-देन पर रोक लगा दी है।
गुजरात, मुजफ्फरनगर दंगों से आतंकी बनने के लिए उकसाए गए यु्वा: दिल्ली पुलिस

गुजरात, मुजफ्फरनगर दंगों से आतंकी बनने के लिए उकसाए गए यु्वा: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने जैशे मोहम्मद के तीन कथित सदस्यों के खिलाफ दायर आरोपपत्रों में अदालत से कहा है कि गुजरात और मुजफ्फरनगर दंगों ने युवाओं को भारत में आतंकवाद में शामिल होने के लिए उकसाया।
जयललिता बातचीत कर रही हैं : आपोलो अस्पताल

जयललिता बातचीत कर रही हैं : आपोलो अस्पताल

जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के लगभग एक महीने के बाद अपोलो अस्पताल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री बातचीत कर रही हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार का यह महत्वपूर्ण संकेतक है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement