Advertisement

Search Result : "सीबीआई की गिरफ्तारी"

संघ नेता की गिरफ्तारी क्यों नहींः दिग्विजय

संघ नेता की गिरफ्तारी क्यों नहींः दिग्विजय

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ विवादित बयान देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उज्जैन महानगर इकाई के प्रचार प्रमुख डॉ. कुदन चंद्रावत की निंदा की है । उन्होंने इंदौर में सवाल किया कि इस मामले में संघ नेता की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।
मथुरा के जवाहर बाग मामले की सीबीआई जांच के आदेश

मथुरा के जवाहर बाग मामले की सीबीआई जांच के आदेश

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आज मथुरा के जवाहर बाग पार्क मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया। मथुरा के जवाहर बाग पार्क में अवैध रूप से डेरा डाले लोगों से पार्क की जमीन खाली कराने के दौरान हुई झड़प में दो पुलिस अधिकारियों सहित 20 से अधिक लोग मारे गए थे।
बिहार में मौख‌िक आदेश नहीं मानेंगे आईएएस

बिहार में मौख‌िक आदेश नहीं मानेंगे आईएएस

बीएसएससी अध्यक्ष सुधीर कुमार की गिरफ्तारी से बिहार में आईएएस अफसर भड़क गए हैं। इतना ही नहीं वे सरकार से आर-पार के मूड में हैं। उन्होंने कोई भी मौख‌िक आदेश मानने से इनकार कर द‌िया है। उन्होंने रविवार को राजभवन मार्च किया, वहां मानव श्रृंखला बनाई और राज्यपाल रामनाथ कोविंद से अनुरोध किया कि वे तत्काल सुधीर कुमार को रिहा कराएं। उन्होंने राज्यपाल से पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की ताकि असली दोषी पकड़ा जाए।
अमनमणि त्रिपाठी सपा से निष्कासित

अमनमणि त्रिपाठी सपा से निष्कासित

समाजवादी पार्टी ने महाराजगंज में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अमनमणि त्रिपाठी को अनुशासनहीनता के चलते आज निष्कासित कर दिया।
प्रत्यर्पण अनुरोधों में तेजी लाएंगे भारत, ब्रिटेन

प्रत्यर्पण अनुरोधों में तेजी लाएंगे भारत, ब्रिटेन

विजय माल्या को प्रत्यर्पित करने के लिए ब्रिटेन पर भारत के दबाव बनाने के मद्देनजर दोनों देशों ने प्रत्यर्पण और पारस्परिक कानूनी सहायता के लिए एक दूसरे के यहां लंबित अनुरोध में तेजी लाने का फैसला किया।
छत्‍तीसगढ़ का भाजपा राज, प्रमुख सचिव के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया

छत्‍तीसगढ़ का भाजपा राज, प्रमुख सचिव के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया

छत्‍तीसगढ़ के भाजपा शासन में प्रशासनिक अधिकारी भ्रष्‍टाचारमें संलिप्‍त हैं। आलम यह है कि प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव भ्रष्‍टाचार के एक मामले में फंस गए हैं।
कलिखो पुल की पत्नी की मांग, पत‌ि की मौत की हो सीबीआई जांच

कलिखो पुल की पत्नी की मांग, पत‌ि की मौत की हो सीबीआई जांच

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी दांग्विमसाई पुल ने अपने पति की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। पुल ने गत वर्ष 9 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। उनका शव मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में लटका पाया गया था। पद से हटने के बाद वह सरकारी आवास तब तक खाली नहीं कर पाए थे।
राज्‍यसभा में नजीब, एच 1 बी वीजा सहित अन्‍य मामले गूंजे

राज्‍यसभा में नजीब, एच 1 बी वीजा सहित अन्‍य मामले गूंजे

राज्‍यसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद के लापता होने के पीछे राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए मांग की कि केंद्र सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई या अन्य समुचित एजेंसी से करानी चाहिए। गौरतलब है कि नजीब 15 अक्तूबर से लापता है। एक रात पहले ही उसका परिसर में अभाविप सदस्यों के साथ कथित तौर पर विवाद हुआ था।
पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का निधन

पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का निधन

पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का बीती रात दिल्ली में निधन हो गया। सिंह 77 साल के थे। जोगिंदर सिंह की देख-रेख में सीबीआई ने बोफोर्स घोटाले और बिहार के चारा घोटाले समेत कई हाईप्रोफाइल मामलों की जांच की थी।
संघ प्रचारक पूर्व राज्यपाल षणमुगानाथन की गिरफ्तारी की मांग

संघ प्रचारक पूर्व राज्यपाल षणमुगानाथन की गिरफ्तारी की मांग

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे मेघालय व अरुणाचल के राज्यपाल और आरएसएस प्रचारक वी. षणमुगनाथन का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मेघालय के राज्यपाल का तथा नगालैंड के राज्यपाल बाल कृष्णआचार्य अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। लेकिन इस्तीफे के बाद भी यौन उत्पीड़न का मामला अरुणाचल प्रदेश के 'संन्यासी’ राज्यपाल का पीछा छोड़ता नहीं दिखाई दे रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement