Advertisement

Search Result : "सीमा विवाद"

अखिलेश ने पत्र लिख मुलायम को बताया, तीन नवंबर से शुरू करेंगे विकास रथ यात्रा

अखिलेश ने पत्र लिख मुलायम को बताया, तीन नवंबर से शुरू करेंगे विकास रथ यात्रा

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में अपनी विकास रथ यात्रा तीन नवम्बर से शुरू करने की आज घोषणा की। अखिलेश ने एक पत्र लिखकर इस बात की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने पिता मुलायम सिंह यादव को दी है।
पाक कलाकारों के विवाद पर बड़े अंबानी बोले, कला संस्कृति से पहले देेश की बात हो

पाक कलाकारों के विवाद पर बड़े अंबानी बोले, कला संस्कृति से पहले देेश की बात हो

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के मुद्दे पर जारी बहस के बीच रिलायंस इंड्रस्टी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि पहले देश की बात होनी चाहिए न कि कला और संस्कृति की। अंबानी ने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से एक बात को लेकर स्पष्ट हूं कि मेरे लिए देश पहले है। मैं एक बौद्धिक व्यक्ति नहीं हूं, एेसे में, मैं इन चीजों को नहीं समझता हूं लेकिन निसंदेह सभी भारतीयों की तरह मेरे लिए भारत सबसे पहले है।’’
कावेरी विवाद: तमिलनाडु में विपक्ष और किसानों का धरना, रेल रोक किया प्रदर्शन

कावेरी विवाद: तमिलनाडु में विपक्ष और किसानों का धरना, रेल रोक किया प्रदर्शन

तमिलनाडु में कावेरी मुद्दे पर किसानों और विपक्षी दलों ने केंद्र से तुरंत कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) की स्थापना की मांग करते हुए विभिन्न जगहों पर रेलो को रोक कर धरना और प्रदर्शन किया।
अनुराग कश्यप ने 'ऐ दिल है मुश्किल' से जुड़े विवाद के लिए मोदी को घेरा

अनुराग कश्यप ने 'ऐ दिल है मुश्किल' से जुड़े विवाद के लिए मोदी को घेरा

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण पाकिस्तानी कलाकारों से सजी हुई फिल्मों की रिलीज पर रोक से जुड़े विवाद में शामिल होते हुए कहा कि जब भारतीय फिल्मकारों को दंडित किया जा रहा है तो प्रधानमंत्री को भी अपने लाहौर दौरे के लिए माफी मांगनी चाहिए।
फर्जी डिग्री विवाद: स्मृति ईरानी को समन पर 18 अक्टूबर को आएगा फैसला

फर्जी डिग्री विवाद: स्मृति ईरानी को समन पर 18 अक्टूबर को आएगा फैसला

फर्जी डिग्री विवाद में दर्ज शिकायत में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को समन करने पर दिल्ली की एक अदालत 18 अक्तूबर को आदेश देगी। ईरानी पर चुनाव आयोग को अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में कथित तौर पर झूठी जानकारी देने का आरोप लगाते हुए एक स्वतंत्र लेखक ने मामला दर्ज कराया है।
सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित जकूरा के पास सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर शुक्रवार शाम को हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए। आठ अन्य घायल हुए हैं। शहीदों में सशस्त्र सीमा बल और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के एक-एक जवान शामिल हैं। आतंकियों की तलाश में इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल की गाड़ी पर उस समय हमला बोला, जब जवान शहर में अपनी ड्यूटी के बाद कैंप वापस लौट रहे थे।
एक और विवाद में घिरीं पंकजा मुंडे, आॅडियो क्लिप सामने आया

एक और विवाद में घिरीं पंकजा मुंडे, आॅडियो क्लिप सामने आया

महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे एक कथित आॅडियो क्लिप सामने आने के बाद एक ताजा विवाद में फंस गयी हैं जिसमें वह दशहरा पर एक भाषण की अनुमति लेने के लिए अहमदनगर जिले के भगवानगढ़ पहाड़ी मंदिर के एक पुजारी को धमकी देती सुनाई दे रही हैं। असत्यापित आडियो में पंकजा परली में नामदेव शास्त्री महराज के समर्थकों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की भी बात कहती नजर आ रही हैं। ये समर्थक उनका विरोध कर रहे हैं।
बनेगा बॉर्डर सिक्योरिटी ग्रिड, 2018 तक सील होगी भारत-पाकिस्तान सीमा

बनेगा बॉर्डर सिक्योरिटी ग्रिड, 2018 तक सील होगी भारत-पाकिस्तान सीमा

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि वर्ष 2018 तक भारत पाक सीमा को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी।
आउटलुक विशेष- सीमा पर तनाव बढ़ाना पाकिस्तान ने कभी नहीं चाहा: अब्दुल बासित

आउटलुक विशेष- सीमा पर तनाव बढ़ाना पाकिस्तान ने कभी नहीं चाहा: अब्दुल बासित

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित का कहना है कि पाकिस्तान कभी नहीं चाहता सीमा पर तनाव बढ़ाना। आतंकवाद के सवाल पर पाकिस्तान का रुख एकदम स्पष्ट है। हम भी आतंकवाद से पीड़ित देश हैं। भारत में जब भी कोई आतंकी घटना होती है, पाकिस्तान पर आरोप लगने लगते हैं। अब्दुल बासित कहते हैं, `मुझे लगता है कि अब वह समय आ गया है, जब हम यथार्थ की ओर देखे। पाकिस्तान अपनी जमीन का किसी भी आतंकी गतिविधि के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा।’
सरकार में जब तक मोदी, सीमा-सैनिक को परेशानी नहीं- शाह

सरकार में जब तक मोदी, सीमा-सैनिक को परेशानी नहीं- शाह

खून की दलाली बयान देकर राहुल घिर गए हैं। इस बयान पर आज भारतीय जनता पार्टी ने बाकायदा एक प्रेस वार्ता आयोजित की और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोल दिया। अमित शाह ने साथ में केजरीवाल पर भी निशाना साधा।