Advertisement

Search Result : "हटाए"

अरुणाचल के राज्यपाल जीएसटी बिल पर मुहर लगने के बाद हटाए जाएंगे!

अरुणाचल के राज्यपाल जीएसटी बिल पर मुहर लगने के बाद हटाए जाएंगे!

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोआ ने अपने पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। लेकिन केंद्र सरकार ने तत्‍काल इनको हटाने का फैसला नहीं किया है। राज्य की विधानसभा के दो दिनों के सत्र में गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स से जुड़े संविधान (122वां संशोधन) विधेयक पर मुहर लगाई जा सकती है। जिसके बाद राजखोआ को पद से हटाने के संकेत हैं।
जोगी कांग्रेस से पूरी तरह आजाद, कार्यस‍मिति और एसटी सेल से हटाए गए

जोगी कांग्रेस से पूरी तरह आजाद, कार्यस‍मिति और एसटी सेल से हटाए गए

कांग्रेस ने नई पार्टी की घोषणा करने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति सेल के शीर्ष पद से हटा दिया है। अजित जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर सोमवार को नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। साथ ही पार्टी का घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। अजित जोगी की पत्नी रेणु जोगी राज्‍य के कोटा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं, जबकि उनके बेटे अमित जोगी मरवाही से विधायक हैं।
सदन की कार्यवाही से अपनी टिप्पणियां हटाए जाने को स्वामी ने दी चुनौती

सदन की कार्यवाही से अपनी टिप्पणियां हटाए जाने को स्वामी ने दी चुनौती

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सदन की कार्यवाही से अपनी टिप्पणियों को उप सभापति द्वारा हटाए जाने को चुनौती दी है। उन्होंने कार्यवाही से अपनी टिप्पणी को हटाए जाने के फैसले को मनमाना, अनुचित और सदन के नियमों के खिलाफ बताया है।
सलमान ने हटाए याकूब से जुड़े ट्वीट, माफी मांगी

सलमान ने हटाए याकूब से जुड़े ट्वीट, माफी मांगी

बंबई बम घमाकों के दोषी याकूब मेमन के बचाव में उतरे फिल्‍म स्‍टार सलमान खान ने अपने सभी ट्वीट वापस ले लिए हैं। उन्‍होंने इस मामले पर माफी भी मांगी है। सलमान ने कहा था कि असली गुनहगार टाइटर है, उसके भाई को फांसी मत दो।
टेरी प्रमुख पद से हटाए गए पचौरी

टेरी प्रमुख पद से हटाए गए पचौरी

अपनी एक महिला सहकर्मी के यौन शोषण के आरोपों में घिरे आर.के. पचौरी द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के महानिदेशक पद से हटा दिया गया है। टेरी की संचालन परिषद ने गुरुवार को पचौरी को हटाने का फैसला लिया। पचौरी की जगह अजय माथुर को टेरी का नया प्रमुख बनाया गया है।
योगेंद्र यादव पीएसी से हटाए गए

योगेंद्र यादव पीएसी से हटाए गए

आम आदमी पार्टी का संकट सुलझाने केलिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला किया गया कि योगेंद्र यादव को राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी ) से हटा दिया जाए। कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी में चल रहा घमासान और बड़े नेताओं की आपसी खींचतान बुधवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ठीक पहले नरम पड़ती दिखाई दी। दरअसल दोनों ही खेमों के बीच सुलह के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय से हटाए जाएंगे सौ कर्मचारी

पेट्रोलियम मंत्रालय से हटाए जाएंगे सौ कर्मचारी

विभिन्न मंत्रालयों से गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने के मामले में पेट्रोलियम मंत्रालय एक और सख्त कदम उठाते ही जल्द ही कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों को मंत्रालय से हटा सकता है। इस मामले में कॉर्पोरेट घरानों के साथ कई गिरोहों की संलिप्तता और उनके उजागर होते कारनामों से सवाल उठने लगा है कि इसके पीछे असली खिलाड़ी कौन है? क्योंकि असल खिलाड़ी को लेकर रहस्य बना हुआ है।