अभिषेक बच्चन के पास भले ही काम न हो लेकिन ऐश्वर्या राय उनका पक्ष लेने से नहीं चूकतीं। ऐश्वर्या अपनी फिल्म सरबजीत के लिए प्रचार कर रही है जबकि लंबे समय बाद अभिषेक बच्चन हाउसफुल 3 में दिखाई देंगे।
प्रधानमंत्री जनधन योजना को दुनिया का सबसे सफलतम वित्तीय समावेश कार्यक्रम बताते हुए राष्टपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि योजना के तहत 21 करोड़ खाते खोले गये जिनमें 32,000 करोड़ रुपये की राशि जमा है।
कांग्रेस ने मुंबई में मेक इन इंडिया सप्ताह कार्यक्रम की शुरूआत से पहले केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए एक विज्ञापन के जरिये कहा है कि मोदी सरकार एक थम्स अप सरकार है जो हमेशा कुछ तूफानी चाहती है।
60 और 70 के दशक में हिंदी फिल्मों की खूबसूरती अभिनेत्री साधना का आज निधन हो गया। वे 74 साल की थीं और लंबे समय से वह मुंह के कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। शुक्रवार सुबह उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली।
पिछले कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्यों में जारी कटौती को देखते हुए लगातार तीसरी बार विमान ईंधन यानी एटीएफ के मूल्यों में फिर से 1.2 प्रतिशत की कटौती की गई। वहीं खुले बाजार में बिकने वाली रसोई गैस (एलपीजी) के प्रति सिलेंडर मूल्य में 61.50 रुपये की वृद्धि की गई है।
बारिश का मौसम जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाता है डेंगू के मरीजों की भीड़ अस्पतालों और डॉक्टरों के क्लिनिकों में बढ़ने लगती है। जिन डॉक्टरों के यहां सामान्य रूप से मरीज को भर्ती करने की कोई सुविधा नहीं होती उनके यहां भी कुछ बिस्तर लगाकर मरीजों को पानी चढ़ाने के दृश्य आम देखे जा सकते हैं।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के साथ देश ने एक महान वैज्ञानिक, दार्शनिक और युवाओं को प्ररेणा से भर देने वाला व्यक्तित्व खो दिया है। उनकी सादगी और विचारों ने देशवासियों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके जीवन से जुड़ी कई ऐसी घटनाएं हैं, जो जिंदगी के प्रति उनके नजरिए और सोच को जाहिर करते हुए हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।
मध्य प्रदेश में एक ऐसा गांव है जहां खुले में शौच बंद करवाने का एक नायाब तरीका ढूंढा गया है। राज्य के गाडरवाड़ा गांव में अब कोई भी खुले में शौच जाने की हिमाकत नहीं करता है। अगर कोई भूले-भाले चला भी गया तो बाल कमांडो की टीम सीटी बजा-बजाकर कर उसका बैठना मुश्किल कर देती है।