अंतोइने ग्रिएजमैन और दिमित्री पायेत के आखिरी मिनटों में किये गए गोलों की मदद से मेजबान फ्रांस ने अल्बानिया को हराकर यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया।
हरियाणा में हालिया राज्यसभा चुनाव में जी मीडिया समूह के मालिक सुभाष चंद्रा के खिलाफ हार झेलने वाले वरिष्ठ वकील आर.के. आनंद ने कहा है कि उन्हें हराने के लिए आपराधिक साजिश रची गई है और वह इस मामले में एक-दो दिन में एफआईआर दर्ज कराएंगे।
पंचकूला में चल रहे तीन दिन के योग प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी बाबा रामदेव के इशारों पर दाएं-बाएं घूमे। यानी उन्होंने भी योग की बारीकियां सीखीं। तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर 21 जून को की पूर्व तैयारी है।
राज्यसभा की 57 सीटों के लिए दि्ववार्षिक चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद सत्तारूढ़ राजग (एनडीए) को विपक्षी संप्रग (यूपीए) पर बढ़त हासिल हो गई है लेकिन वह अब भी महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के लिए जरूरी बहुमत से बहुत पीछे है और उसे क्षेत्रीय दलों पर निर्भर रहना पड़ सकता है जो महत्वपूर्ण बने रहेंगे।
राज्यसभा के चुनाव के बाद भाजपा को कुल मिलाकर 4 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं कांग्रेस हमेशा की तरह इस बार भी घाटे में रही है। उसे पांच सीटोंं का नुकसान हुआ है। राज्यसभा की खाली हुई 57 सीटों में 14 भाजपा के पास थीं। चुनावों के बाद उसके पास 17 सीटें हो गई हैं। हरियाणा से सुभाष चंद्रा भी भाजपा के समर्थन से जीते हैं। लिहाजा भाजपा को चंद्रा को मिलाकर चार सीटों का फायदा हुआ है। परिणाम आने के बाद कांग्रेस की राज्यसभा में पांच सीटें कम हो गई हैं। उसके 14 सांसद रिटायर हुए थे। लेकिन उसे केवल 9 सीटें ही मिलीं।
उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को पंजाब और हरियाणा का प्रभारी बनाया है वहीं गुलाम नबी आजाद को उत्तर प्रदेेश का प्रभारी बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, कर्नाटक, हरियाणा समेत सात राज्यों में राज्यसभा की 27 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्यसभा की खाली 57 सीटों में से 30 का फैसला निर्विरोध हो चुका है। बाकी 27 सीटों के लिए मतदान की नौबत है। उत्तर प्रदेश में क्रास वोटिंग, मध्य प्रदेश में बसपा द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन की घोषणा और राजस्थान में उद्योगपति कमल मुरारका के मैदान में उतरने के चलते मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
शनिवार को सात राज्यों में 27 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बन गई है। अंतिम परिणाम के अनुसार 27 में से भाजपा को कुल 11 और उसके समर्थित एक उम्मीदवार को जीत मिली है। कांग्रेस को छह सीटों पर कामयाबी मिली जबकि सपा के सात और बसपा के दो उम्मीदवार जीते।
हरियाणा से राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा जीत गए हैं। चंद्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर यह चुनाव लड़ा था। चंद्रा की जीत में कांग्रेस विधायकों की बड़ी भूमिका मानी जा रही है।
अगला जूनियर हॉकी विश्व कप इस साल आठ से 18 दिसंबर तक लखनऊ में खेला जायेगा। इसमें 16 टीमें भाग लेंगी जिनमें गत चैम्पियन जर्मनी, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंग्लैंड, भारत, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और स्पेन शामिल हैं।