सूरत में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के भतीजे भरत तोगड़िया समेत 3 लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फौरन भाग निकले।
बीते 28 अप्रैल को केरल के एर्नाकुलम जिले के पेरुम्बावूर में जिस दलित युवती की बलात्कार के बाद निर्मम हत्या हुई थी उसके हत्यारे के डीएनए की आज पहचान हो गई। गत 15 दिनों से अपराधी के संबंध में कोई भी सूचना पुलिस को नहीं मिली थी, हालांकि पुलिस ने कई व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान एयरफोर्स वन के सैन्य एयरबेस ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में एक महिला के अपने पास बम रखे होने के दावे के बाद एयरबेस को थोड़े समय के लिए बंद कर दिया गया।
महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई के हाजी अली दरगाह में प्रवेश कर वहां की जियारत की। कुछ लोगों के विरोध के बीच पुलिस की मौजुदगी में दरगाह में दुआ मांगने के बाद तृप्ति ने कहा कि उनका संघर्ष लैंगिक समानता को लेकर है।
सिविल सर्विस परीक्षा में 361 वीं रैंक के साथ सफलता हासिल करने वाले मुस्िलम युवक अंसार अहमद शेख ने एक बार अपना नाम बदल कर शुभम रख लिया था। पुणे के फर्ग्युसन कालेज में पढ़ने आए अंसार ने ऐसा इसलिए किया था ताकि उसे कालेज हास्टल में रहने और खाने की उचित सुविधा मिल सके।
राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी पर एक शीर्ष डेमोक्रेटिक सीनेटर ने जोरदार हमला बोला है। सीनेटर हैरी रीड ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति पद के भावी रिपब्लिकन उम्मीदवार उस पार्टी के स्वाभाविक प्रतिफल हैं, जो अप्रवासी विरोधी, महिला विरोधी और कामकाजी लोगों के खिलाफ है।
बिहार के गया में जदयू की महिला पार्षद के पुत्र द्वारा एक युवक को कथित रूप से गोली मारने की घटना की गूंज आज लोकसभा में सुनाई दी। बिहार के कुछ सांसदों ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब होने का उल्लेख करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
एक बार फिर से दिल्ली में एक विदेशी महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। ताजा घटना में शनिवार की रात एक ओला कैब चालक ने बेल्जियम की महिला के साथ कथित छेड़खानी की। महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भारत में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न कोई नई बात नहीं है लेकिन जब ऐसी रिपोर्ट केरल जैसे सबसे अधिक साक्षर राज्य से हो तो थोड़ा हैरान करती है। बीते तीन-चार वर्षों से केरल में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़े हैं। यही नहीं महिलाओं द्वारा आत्महत्या की घटनाएं भी सबसे अधिक केरल में दर्ज की जा रही हैं। हाल ही में केरल के पेरूम्बवूर में 30 वर्षीय दलित महिला के साथ कथित बलात्कार एवं हत्या के सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच करने गई टीम की रिपोर्ट ऐसा बताती है।