कर्नाटक के सिरसी मेंं एक निजी अस्पताल में दो डाॅक्टरों एवं अन्य कर्मी के साथ कथित मारपीट को लेकर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े विवाद में फंस गए हैं। हेगड़े के अनुसार ये लोग उनकी बीमार मां पर उचित ध्यान नहीं दे रहे थे।
तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और इसे बदले की राजनीति वाली कार्रवाई बताया। मोदी के कटु आलोचक केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के पीछे मूल कारण यह है कि तृणमूल कांग्रेस ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर किए जाने का विरोध किया था।
दक्षिण कन्नड़ से भाजपा सांसद नलिन कटील ने कहा हैै कि अगर उनकी पार्टी के नेता के बेटे कार्तिक के हत्यारों को दस दिन के भीतर नहीं पकड़ा गया तो दक्षिण कन्नड़ को आग के हवाले कर दिया जाएगा।
सीबीआई ने कथित रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया। एक हफ्ते के अंदर यह पार्टी के दूसरे नेता की गिरफ्तारी है। बंदोपाध्याय करीब ग्यारह बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे। उनसे चार घंटे से अधिक देर तक सघन पूछताछ की गयी। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें पहले सीबीआई ने तीन बार समन जारी किया था।
तृणमूल कांग्रेस सांसद तापस पाल को रोज वैली चिटफंड घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए सीबीआई ने आज गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी जोरदार निंदा करते हुए इसे नोटबंदी को लेकर पार्टी के विरोध के खिलाफ केंद्र का राजनैतिक प्रतिशोध बताया।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता प्रवीण तोगडि़या ने आज नागपुर में कहा कि वे हिंदुओं के लिए एक संरक्षण योजना लेकर आएंगे ताकि देश में उत्पीड़न से उन्हें रक्षा प्रदान की जा सके।
सुरेश कलमाड़ी को आईओए में अध्यक्ष बनाए जाने पर खेलमंत्री एवं भाजपा नेता विजय गोयल की आपत्ति पर भाजपा के ही सांसद बृज भूषण सिंह ने ही सवाल उठा दिए हैं। सिंह ने आईएओ के फैसले का समर्थन किया है। वहीं कांग्रेस नेता अजय माकन ने गोयल का समर्थन करते हुए इस फैसले को खिलाड़ियों के भविष्य पर खतरा करार दिया।
संस्थापक पं. जगतराम आर्य की जयंती/स्थापना-दिवस पर हुई किताबघर प्रकाशन की संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपना देश और मीडिया विषय पर जोरदार बहस की। ‘सवाल’ को ले कर ‘हल्का बवाल’ भी हुआ। पांडुलिपि पर दिया जाने वाला आर्य स्मृति सम्मान इस बार नहीं दिया जा सका।
केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के सांसद कोटा में जल्द ही अहम बदलाव हो सकता है। नए प्रावधानों में सांसद कोटा के तहत होने वाले दाखिले के लिए गरीब बच्चों को वरीयता देनी होगी। पिछली सरकार के दौरान इस कोटे को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया था, मगर सांसदों के भारी विरोध के बाद इस फैसले को वापस लेना पड़ा था।