Advertisement

Search Result : "166 लोगों की हत्‍या"

शनिवार को पीएम माेदी 2 हजार लोगों से करेंगे सीधी मुलाकात

शनिवार को पीएम माेदी 2 हजार लोगों से करेंगे सीधी मुलाकात

मन की बात के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधी बात के जरिए जनता से जुड़ने जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पीएम मोदी 2 हजार चुनिंदा लोगों के साथ दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्‍टेडियम में प्रत्‍यक्ष तौर पर सीधी बात करेंगे। आमंत्रित लोग पीएम मोदी से सीधे सवाल कर सकेंगे।
भाजपा विधायक बोले : दलितों की पिटाई ठीक, गाय को राष्‍ट्र माता का दर्जा दिलाएंगे

भाजपा विधायक बोले : दलितों की पिटाई ठीक, गाय को राष्‍ट्र माता का दर्जा दिलाएंगे

गुजरात के ऊना में दलितों की पिटाई के मुद्देे पर पूरे देश में चर्चा हो रही है। इस संवेदनशील मसले पर भाजपा का रुख एकदम अलग है। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने दलितों की पिटाई को सही ठहराया है। राजा सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो में कहा कि ऊना में दलितों की पिटाई ठीक की गई। उन्‍होंने कहा कि जब तक गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा न दिला दें, वह खामोश नहीं बैठेंगे।
बिहार-असम बाढ़ में अभी तक 53 लोगों की मौत

बिहार-असम बाढ़ में अभी तक 53 लोगों की मौत

असम और बिहार में आई बाढ़ में अभी तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बाढ़ का जायजा लेने के लिए शनिवार को असम दौरे पर रहे। दोनों राज्यों में बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है। अकेले बिहार में बाढ़ से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लाख प्रभावित हुए हैं।
बिहारः बाढ़ में अभी तक 26 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

बिहारः बाढ़ में अभी तक 26 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

बिहार में बाढ़ से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
बिहार में बाढ़ का कहर: अब तक 22 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

बिहार में बाढ़ का कहर: अब तक 22 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। राज्य में बाढ़ से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इससे प्रदेश के 10 जिलों के 17.85 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।
गो हत्‍या पर पिटाई : गुजरात में 15000 दलित बौद्ध धर्म अपनाने को तैयार

गो हत्‍या पर पिटाई : गुजरात में 15000 दलित बौद्ध धर्म अपनाने को तैयार

गुजरात में गो हत्‍या पर दलितों की पिटाई का मामला शांत होता नहींं दिख रहा है। ऊना में दलितों की पिटाई के बाद राज्‍य के बनासकांठा जिले के 15 हजार दलितों ने धर्म बदलने की धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर जल्‍द स्थिति नहीं सुधरी तो वह बौद्ध धर्म को अपना लेंगे।
गुजरात में दलित पिटाई का मामला : सीआईडी ने कहा, गाय को शेरों ने मारा

गुजरात में दलित पिटाई का मामला : सीआईडी ने कहा, गाय को शेरों ने मारा

गुजरात पुलिस ने कहा है कि राज्य के उना कस्बे में जिस गाय की खाल उतारने को लेकर कथित गोरक्षकों द्वारा दलितों की बर्बर पिटाई की गई थी, उसे शेरों ने मारा था। दलितों की पिटाई की इस घटना की चौतरफा निंदा हुई है। उना तालुक के मोटा समधियाला गांव के निकट दलितों की निर्मम ढंग से पिटाई के मामले की जांच कर रहे सीआईडी-अपराध विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से उनको पता चला है कि गाय को 10 और 11 जुलाई की दरम्यानी रात में शेरों ने मारा था।
जापान में  मानसिक  रूप से अक्षम लोगों पर चाकू से हमला,19 लोगों की मौत

जापान में मानसिक रूप से अक्षम लोगों पर चाकू से हमला,19 लोगों की मौत

जापान में मानसिक रूप से अक्षम लोगों के एक देखभाल केंद्र पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि तोक्यो से 50 किलोमीटर दूर सागामिहारा शहर में हुए इस हमले में 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 20 की हालत गंभीर है। 26 वर्षीय हमलावर बाद में पुलिस थाने पहुंचा और उसने अधिकारियों के सामने स्वीकार किया, मैंने यह किया है। उसने बताया कि वह केंद्र का एक पूर्व कर्मचारी था।
लापता विमान एएन-32 के मलबे या जीवित बचे लोगों का अब तक कोई पता नहीं

लापता विमान एएन-32 के मलबे या जीवित बचे लोगों का अब तक कोई पता नहीं

भारतीय वायुसेना के लापता परिवहन विमान एएन-32 की जारी व्यापक खोज के बीच तटरक्षक बल के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अब तक इस विमान के मलबे या जीवित बचे लोगों का कोई पता नहीं चला है। इस विमान के लापता होने का आज चौथा दिन है।