Advertisement

Search Result : "2 एफआईआर दर्ज"

पठानकोट आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान ने दर्ज की प्राथमिकी

पठानकोट आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान ने दर्ज की प्राथमिकी

भारत के पठानकोट में वायु सेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के अधिकारियों ने देश के एक प्रति आतंकवाद विभाग में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। अधिकारियों ने यह प्राथमिकी मामले में आगे की न्यायिक कार्रवाई शुरू करने के उद्देश्य से दर्ज कराई है।
पीएम को काले झंडे दिखाने की अनुमति मांगने वाले लोगों पर केस दर्ज

पीएम को काले झंडे दिखाने की अनुमति मांगने वाले लोगों पर केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 22 फरवरी की वाराणसी यात्रा के मद्देनज उन्हें काले झंडे दिखाने की मंजूरी की मांग करने वाले दो लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।
प्रेस क्लब नारेबाजी: एसएआर गिलानी पर राष्टद्रोह का मामला दर्ज

प्रेस क्लब नारेबाजी: एसएआर गिलानी पर राष्टद्रोह का मामला दर्ज

दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व लेक्चरर एसएआर गिलानी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि गिलानी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक समूह ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरू के समर्थन में नारेबाजी करने के साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे।
केरल: सौर घोटाले में सीएम के खिलाफ एफआईआर का आदेश

केरल: सौर घोटाले में सीएम के खिलाफ एफआईआर का आदेश

केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ राज्य की एक अदालत ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। त्रिशूर की सतर्कता अदालत ने यह आदेश राज्य के बहुचर्चित सोलर स्कैम के मामले में दिया है। आदेश में चांडी के साथ राज्य के उर्जा मंत्री आर्यादान मोहम्मद पर भी एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है।
दिल्ली पुलिस का कारनामा लिम्का बुक में दर्ज

दिल्ली पुलिस का कारनामा लिम्का बुक में दर्ज

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। 2015 के नवंबर महीने में भारत के सबसे बड़े लूट कांड को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है।
हुड्डा के खिलाफ एफआईआर के आदेश

हुड्डा के खिलाफ एफआईआर के आदेश

नेशनल हैराल्ड मामले से जुड़े पंचकूला इंडस्ट्रियल प्लॉट्स आबंटन मामले में हुए कथित घोटाले में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही, मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।
डब्ल्यूटीओ: कृषि पर मसौदे पर विरोध दर्ज करा सकता है भारत

डब्ल्यूटीओ: कृषि पर मसौदे पर विरोध दर्ज करा सकता है भारत

भारत नैरोबी में चल रही विश्‍व व्‍यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की मंत्रिस्तरीय बैठक में कृषि व्यापार संबंधी मसौदे को लेकर संभवत: अपना विरोध दर्ज कराएगा। इस मसौदे में गरीब किसानों को संरक्षण तथा खाद्य सुरक्षा के उद्देश्य से सार्वजनिक भंडारण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दाें का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं है।
हार्दिक पटेल पर देशद्रोह का मामला दर्ज

हार्दिक पटेल पर देशद्रोह का मामला दर्ज

पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की ओर से अपने समुदाय के युवकों को आत्महत्या करने के बजाय पुलिसकर्मियों को मारने के लिए कथित तौर पर उकसाने को लेकर आज उनके खिलाफ गुजरात पुलिस ने देशद्रोह के आरोप के तहत मामला दर्ज लिया है।
झूठी अफवाहों पर यूपी पुलिस सख्त, भाजपा नेत्री की एफआईआर

झूठी अफवाहों पर यूपी पुलिस सख्त, भाजपा नेत्री की एफआईआर

उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद अगर कोई झूठी अफवाह फैलाता है तो पुलिस उस पर कार्रवाई कर सकती है। ताजा मामला सहारनपुर का है जहां रितु राठौर नाम की एक महिला के खिलाफ गाय से संबधित अफवाह फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि रितु राठौर भाजपा से जुड़ी हैं।
‘हिंदू रक्षक दल’ के खिलाफ एफआईआर

‘हिंदू रक्षक दल’ के खिलाफ एफआईआर

दादरी के जिला अधिकारी (डीएम) ने आज ‘हिंदू रक्षक दल’ के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश दिए हैं। एफआईआर धारा 144 का उल्लंघन करने के सिलसिले में है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement