फोन पर धमकी देने के मामले में आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की अर्जी पर सुनवाई के बाद लखनऊ की एक अदालत ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
दिल्ली पुलिस ने राज्य के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भोपाल के वनमाली सृजनपीठ ने हरि भटनागर के नए उपन्यास एक थी मैना एक था कुम्हार पर समीक्षा संगोष्ठी आजोजित की। इस अवसर पर वरिष्ठ कथाकार-नाटककार असगर वजाहत ने अपने विचार व्यक्त किए।
दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अनुरोध किया कि वह पानी के टैंकर किराए पर लेने से जुड़े कथित घोटाले के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दें। समझा जाता है कि इस कथित घोटाले के कारण सरकारी खजाने को 400 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ।
गोरखपुर के रहने वाले राजेंद्र सिंह बीएसएफ के जवान हैं। उनका बेटा प्रदीप स्कूल की छुट्टियां होने के कारण कानपुर घूमने गया। कानपुर से वापसी के दौरान वह ट्रेन से कहीं लापता हो गया। बड़ी कोशिशों के बाद भी प्रदीप का कुछ पता नहीं चला। कानपुर जीआरपी ने पंद्रह दिन के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पंजाब के जिला रोपड़ के गांव बेहरामपुर जिमीदारा और आस पास के गांव के लोगों ने एक स्कूटर सवार व्यक्ति की कथित रूप से एक बस की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में सत्तारूढ़ दल बादल परिवार और बस मालिक के खिलाफ धरना दिया।
ललित मोदी की ओर से लगातार प्रवर्तन निदेशालय को उनके खिलाफ आरोप साबित करने की चुनौती के बाद आखिरकार ईडी हरकत में आया है। ललित मोदी के खिलाफ लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के मामले में ईडी ने आज बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के बयान दर्ज किए हैं। यह मामला आईपीएल के प्रसारण अधिकारों के लिए हुई डील से जुड़ा है।
जयपुर-आगरा हाईवे पर भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी की मर्सेडीज और एक ऑल्टो कार में जबदरस्त टक्कर हुई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि हेमा मालिनी समेत पांच लोग घायल हैं। हेमा मालिनी के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ ओवरस्पीड से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।