प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज से कालेधन के खिलाफ एक देश व्यापक ऑपरेशन छेड़ दिया है। ईडी ने देशभर में एक साथ 300 फर्जी कंपनियों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। ईडी ने 300 फर्जी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत 100 स्थानों पर छापे मारे। ये वे कंपनियां हैं जिन्होंने नोटबंदी के दौरान बड़े पैमाने पर कालेधन को खपत किया था।
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने पहले टेस्ट में ही शानदार गेंदबाजी की। आज से धर्मशाला में शुरू हुए चौथे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने सारे विकेट गंवाकर 300 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप ने चार, उमेश यादव ने दो, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्मिथ ने 111 रनों की शानदार पारी खेली। इनके अलावा डीए वार्नर (56) और एमएस वेड (57) ने अर्द्धशतक लगाया। खेल समाप्त होने तक भारत ने पारी तो शुरू की पर एक ओवर की बैटिंग में कोई रन नहीं बनाए। इस समय मुरली विजय और लोकेश राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
अमेरिका में एक नीलामी के दौरान एडोल्फ हिटलर का निजी टेलीफोन 243,000 डॉलर में बिका। हिटलर ने दूसरे विश्व युद्ध में इसी टेलीफोन के जरिये कई फरमान दिए थे।
एक आईटी हब, एक बड़ा कैंसर अस्पताल, ओलिंपिक के मापदंडों की तरह बड़ा स्विमिंग पूल सब कुछ उत्तर प्रदेश में बन रहा है। यह अलग बात है कि ये अब तक कागजों पर ही है। अखिलेश यादव ने 50, 000 करोड़ रुपये की 300 की घोषणाएं की हैं।
सर आइजैक न्यूटन के मशहूर गति के तीन नियमों की व्याख्या समेत उनके मौलिक काम को खुद में समाहित करने वाली एक पुस्तक को 37 लाख डॉलर की बड़ी राशि में बेचा गया है। इसके साथ ही यह किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी मुद्रित वैज्ञानिक किताब बन गई है।
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा इजाफा किया है। पेट्रोल के दाम में 2 रुपए 21 पैसे जबकि डीजल के दाम में 1रु 79 पैसे की बढ़ोतरी प्रति लीटर की गई है। बढ़ी हुई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बच्चों के अधिकार के लिए शुरू किए गए अभियान 100 मिलियन के 100 मिलियन के साथ अपना 81वां जन्मदिन मनाया। राष्ट्रपति भवन में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए इस अभियान की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।
भारत में अप्रैल 2000 से सितंबर, 2016 तक 300 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है। इससे पता चलता है कि भारत वैश्विक आर्थिक संकट के बीच सुरक्षित निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है। इसमें से करीब 33 प्रतिशत एफडीआई भारत में मॉरीशस के रास्ते आया है। इसके पीछे अहम कारण भारत का मॉरीशस के साथ दोहरा कराधान बचाव करार होने का फायदा उठाना हो सकता है।