Advertisement

Search Result : "400 years"

गोवा : पर्रिकर पर वेलिंगकर के खिलाफ साजिश का आरोप, 400 सदस्‍यों का इस्‍तीफा

गोवा : पर्रिकर पर वेलिंगकर के खिलाफ साजिश का आरोप, 400 सदस्‍यों का इस्‍तीफा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गोवा की भाजपा सरकार के कामकाज का विरोध करने के बाद संघ के राज्‍य प्रमुख सुभाष वेलिंगकर को बुधवार को हटा दिया था। जिसके बाद आरएसएस के 400 वॉलनटिअर्स ने वेलिंगकर के समर्थन में सामूहिक रूप से संघ संगठन से इस्तीफा दे दिया है। इन सदस्यों ने जिला, उप जिला और शाखा प्रमुख के पदों को छोड़ा है। यह इस्तीफा पणजी में 6 घंटे तक चली उस बैठक के बाद दिया गया जिसमें स्थानीय आरएसएस सदस्यों और पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर वेलिंगकर के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया।
पनडुब्बी बना रही कंपनी आस्ट्रेलियाई अदालत पहुंची

पनडुब्बी बना रही कंपनी आस्ट्रेलियाई अदालत पहुंची

भारत में स्कॉरपीयन पनडुब्बी निर्माण कर रही फ्रांसीसी रक्षा कंपनी डीसीएनएस ने एक आस्ट्रेलियाई अदालत से संपर्क कर मांग की है कि `द आस्ट्रेलियन` को अपनी वेबसाइट से पनडुब्बी संबंधी डाटा हटाने और आगे ऐसे आंकडे प्रकाशित नहीं करने का निर्देश दिया जाए। इस वेबसाइट ने कंपनी के मुख्यालय से हैक कर हासिल किए गए 22,400 पेज के दस्तावेज जारी कर दिए हैं।
अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 30 साल तक सत्‍ता में रहना होगा : पीएम मोदी

अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 30 साल तक सत्‍ता में रहना होगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहा है कि भाजपा के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए देश में कम से कम 30 वर्ष तक सत्‍ता में रहना होगा। इसलिए देश के भले के लिए चुनाव जीतना उनका राष्ट्रीय कर्तव्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के राज्य कोर ग्रुपों की बैठक में समापन भाषण में यह राय व्‍यक्‍त की है।
भारत ने 63 साल में पहली बार वेस्‍टइंडीज में दो टेस्‍ट जीतेे

भारत ने 63 साल में पहली बार वेस्‍टइंडीज में दो टेस्‍ट जीतेे

भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर 4 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस टेस्ट का एक पूरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था लेकिन गेंदबाजी इकाई के दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उसकी दूसरी पारी में 47.3 ओवर में 108 रन के अंदर समेट दिया। उसे 87 ओवर में जीत के लिये 346 रन का लक्ष्य मिला था। दिलचस्प बात है कि पिछले 6 दशकों में यह पहली बार है जब भारत ने कैरेबियाई द्वीप में एक से ज्यादा टेस्ट मैच अपने नाम किया हो। भारत को इससे पहले पिछली तीन सीरीज में जीत 1971, 2006 और 2011 में 1-0 के अंतर से मिली थी।
प्रभु का प्रस्‍ताव स्‍वीकार, 92 साल बाद अब रेल बजट पेेश नहीं होगा

प्रभु का प्रस्‍ताव स्‍वीकार, 92 साल बाद अब रेल बजट पेेश नहीं होगा

वित्त मंत्रालय द्वारा रेल बजट को आम बजट में मिलाए जाने के रेल मंत्री सुरेश प्रभु के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के बाद अगले वित्त वर्ष से अलग से रेल बजट प्रस्तुत करने के 92 साल पुराने चलन पर विराम लगने वाला है। रेलवे के अनुसार वित्त मंत्रालय ने विलय के तौर तरीकों पर काम करने के लिए पांच सदस्यीय एक समिति गठित कर दी है जिसमें मंत्रालय और राष्‍ट्रीय परिवाहक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। समिति से 31 अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।
5 अक्‍टूबर को आउटलुक सोशल मीडिया अवार्ड दिए जाएंगे

5 अक्‍टूबर को आउटलुक सोशल मीडिया अवार्ड दिए जाएंगे

सोशल मीडिया के क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों को 5 अक्‍टूबर को आउटलुक सोशल मीडिया अवार्ड दिए जाएंगे। पत्रकारिता के प्रमुख स्‍तंभों में शुमार आउटलुक समूह की अंग्रेजी पत्रिका आउटलुक के स्‍थापना के 20 साल पूरे होने पर यह अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा।
शर्मिला के 16 साल : इच्छाशक्ति और योग की संघर्षपूर्ण दास्‍तां

शर्मिला के 16 साल : इच्छाशक्ति और योग की संघर्षपूर्ण दास्‍तां

16 साल तक की भूख हड़ताल के बाद भी मणिपुर की लौह महिला इरोम शर्मिला की अच्छी सेहत का राज उनकी इच्छाशक्ति और योगाभ्यास है। इस भूख हड़ताल के दौरान उन्हें नाक से जबरन तरल भोजन दिया जाता था। शर्मिला के सहयोगियों और उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार, शर्मिला ने 1998 में योग सीखा था। इसके दो साल बाद वह भूख हड़ताल पर बैठ गई थीं। यह भूख हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई।
गाय के चमड़े की कमी : क्रिकेट की गेंद के दाम 400 से बढ़कर हुए 800 रुपए

गाय के चमड़े की कमी : क्रिकेट की गेंद के दाम 400 से बढ़कर हुए 800 रुपए

बीफ यानी गाय के मांंस पर प्रतिबंध और चमड़े के परिवहन में आ रही दिक्‍कत के बाद क्रिकेट की गेंद के दामों में दोगुनी बढ़ोतरी हो गई है। जो गेंद एक साल पहले 400 रुपए की मिलती थी वहीं अब 800 रुपए की मिल रही है। उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में बीफ पर बैन है। इसके अलावा गाय के चमड़ेे का परिवहन करने में अब ट्रांसपोर्टर रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस वजह से गाय के चमड़े की किल्लत हो गई है। गाय के चमड़े से क्रिकेट की लाल गेंद बनाई जाती है। एक गाय के चमड़े से करीब तीन दर्जन गेंद तैयार की जा सकती हैं।
400 करोड़ के वाटर टैंकर घोटाले में केजरीवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज

400 करोड़ के वाटर टैंकर घोटाले में केजरीवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज

दिल्ली के वाटर टैंकर घोटाले में पूर्व सीएम शीला दीक्षित के साथ मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज की गई। केजरीवाल पर 400 करोड़ रुपए के वाटर टैंकर घोटाले में जांच रिपोर्ट की फाइल को 11 माह तक दबाने का आरोप है। गुप्‍ता ने कहा कि केजरीवाल को आरोपी बनाना इसलिए जरूरी था, क्योंकि भ्रस्टाचार को न सिर्फ छुपाया गया बल्कि आज भी उन्हीं कंपनियों को भुगतान किया जा रहा है।
राहुल का हमला, बोले किसान खुदकुशी कर रहे, सरकार नाच-गाना कर रही

राहुल का हमला, बोले किसान खुदकुशी कर रहे, सरकार नाच-गाना कर रही

केंद्र में एनडीए सरकार के दो साल पूरा होने पर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। इंडिया गेट पर आयोजित समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार बॉलीवुड सितारों के साथ नाच-गाने में डूबी हुई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement