Advertisement

Search Result : "AAP Punjab"

एमएसजी-2 पर पंजाब-झारखंड में उबाल

एमएसजी-2 पर पंजाब-झारखंड में उबाल

झारखंड सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड (एमएसजी-2) को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया। फिल्म को कथित तौर पर आदिवासियों के संबंध में की गई विवादित टिप्पणियों के चलते प्रतिबंधित किया गया है।
आप ने भारती से आत्मसमर्पण करने को कहा

आप ने भारती से आत्मसमर्पण करने को कहा

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को अपने विधायक सोमनाथ भारती से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने को कहा। उधर, दिल्ली के पूर्व विधायक भारती ने उच्च न्यायालय में जाकर अपनी पत्नी द्वारा दायर घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास के मामले के संबंध में गिरफ्तारी से संरक्षण का अनुरोध किया।
आप के 2 सांसद निलंबित, पार्टी विरोधी सक्रियता का आरोप

आप के 2 सांसद निलंबित, पार्टी विरोधी सक्रियता का आरोप

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को एक बड़ा फैसला करते हुए अपने दो सांसदों को निलंबित कर दिया। पंजाब से आने वाले इन दोनों सांसदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया गया है। लेकिन यह भी सच है कि इन दोनों सांसदों को योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का करीबी माना जाता था। और यही कारण है कि पार्टी में काफी दिनों से इन पर कार्रवाई की चर्चा चल रही थी।
नीतीश-केजरी के साथ से असमंजस में कांग्रेस

नीतीश-केजरी के साथ से असमंजस में कांग्रेस

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक साथ मंच साझा करने से कांग्रेस असमंजस की स्थिति में आ गई है। दरअसल दिल्ली में कांग्रेस लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है और बिहार में जदयू के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। ऐसे में कांग्रेस नीतीश कुमार के मंसूबों को समझ नहीं पा रही है।
' पंजाब में 84 का माहैल नहीं पर चौकसी जरूरी '

' पंजाब में 84 का माहैल नहीं पर चौकसी जरूरी '

25 साल बाद पंजाब का अमन भंग कर गुरदासपुर में खेला गया आतंक का खेल बताता है कि सब कुछ सामान्य नहीं है। जम्मू-कश्मीर की सीमा पार कर दहशतगर्दों ने यह संदेश दिया कि वे जम्मू-कश्मीर के अलावा और भी कहीं हिंसा को अंजाम दे सकते हैं। गुरदासपुर हमले में एक पुलिस अधीक्षक सहित सात लोगों की हत्या कर दहशतगर्दों ने एक दफा फिर पंजाब को खौफजदा कर दिया है।
शहीद बलजीत के बेटे को डीएसपी पद

शहीद बलजीत के बेटे को डीएसपी पद

आंतकवादी हमले दौरान अपनी जान न्यौछावर करने वाले एसपी (डी) बलजीत सिंह की शानदार सेवाओं को मान्यता देते हुए पंजाब सरकार ने उनके पुत्र को डीएसपी नियुक्त करने के अतिरिक्त परिवार को 25 लाख रूपये की एक्सग्रशिया ग्रांट देने का निर्णय किया है।
पंजाब: एसपी समेत कई जवान शहीद, 12 की मौत

पंजाब: एसपी समेत कई जवान शहीद, 12 की मौत

गुरदासपुर में जारी आतंकी हिंसा में जिले के एसपी-डिटेक्टिव बलजीत सिंह स‍मेत पुलिस के कई जवान शहीद हो गए हैं। मरने वालों में दो कैदी और तीन नागरिक भी शामिल हैं। सुबह से चल रही इस मुठभेड़ में करीब 12 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई लोग घायल हैं। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी भी मारे गए।
पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद की खूनी दस्तक?

पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद की खूनी दस्तक?

आज सुबह पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमला शुरू होते ही ट्विटर पर खालिस्‍तान ट्रेंड करने लगा। हालांकि, अभी तक हमलावर आतंकियों की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है लेकिन पंजाब में आतंक की वापसी को खालिस्‍तान की दस्‍तक के तौर पर देखा जा रहा है। इंटेलिजेंस एजेंसियों के आगाह करने के बावजूद पंजाब सरकार पंजाब में आतंकी हमला रोक पाने में असमर्थ रही। बीते वर्षों में एक नहीं बल्कि कई ऐसी घटनाएं हुईं जो बता रही थीं कि पंजाब की शांति भंग हो सकती है। आउटलुक ने इसके बारे में पिछले माह जून की शुरुआत में ही आगाह कर दिया था।
‘निवेश पंजाब’ में भागीदारी का बुलावा

‘निवेश पंजाब’ में भागीदारी का बुलावा

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ‘निवेश पंजाब’ में सक्रिय भागीदारी के लिए विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया है। उन्होंने घोषणा की है कि पिछले एक साल में राज्य सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं को अनुमति दी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement