गुजरात में राज्य सभा सदस्यों के चुनाव के दौरान ‘नोटा’ (दिए गए उम्मीदवारों में से कोई नहीं) विकल्प दिए जाने के खिलाफ गुजरात कांग्रेस की याचिका मंजूर कर ली गई है। सुप्रीम कोर्ट इस पर गुरूवार को सुनवाई कर सकती है।
अनीस बज्मी को कनफ्यूजन से बड़ा प्यार है। उनकी नई फिल्म मुबारकां का आधार भी यही है। फिल्म के पात्र शुरुआत में कुछ नहीं बोलते लेकिन आखरी के दस मिनट में सभी को कॉन्फिडेंस आ जाता है और सब कुछ ठीक हो जाता है।
बॉलिवुड स्टार एक्टर अनिल कपूर एक ओर जहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'मुबारकां' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी अगली फिल्म 'नो एंट्री 2' को लेकर काफी उत्साहित भी हैं।
पेड न्यूज़ मामले में चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य ठहराए गए एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अयोग्यता के फैसले पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अब मिश्रा 17 जुलाई को होने वाली राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच पद से इस्तीफा दे चुके कुंबले के विवाद से महाराष्ट्र का एक मैकेनिकल इंजीनियर बहुत आहत है। इस इंजीनियर को लगता है कि कोहली ने कुंबले के साथ अच्छा नहीं किया और अब उन्हें ही कोच बन कर विराट को ‘सबक’ सिखाना होगा।
चुनाव आयोग ने आज अपने अंतरिम आदेश में ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में आम आदमी पार्टी की दलीलें खारिज कर दी हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा है कि विधायकों पर इस मामले को लेकर केस चलता रहेगा। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही विधायकों के विवादित पद पर नियुक्ति को अवैध ठहरा चुका है।