अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को साथ काम किए पांच साल बीत गए। लेकिन इश्कजादे का भूत अब भी दर्शकों के सिर से नहीं उतरा है।अब दोनों संदीप और पिंकी फरार से दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म को दिबाकर बैनर्जी निर्देशित करेंगे।
एनडीए ने सोमवार को बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। कोविंद को 8 अगस्त 2015 को बिहार के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘मुबारकां’ आज पोस्टर जारी हो गया है। अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। इस फिल्म में अर्जुन डबल रोल करते नजर आएंगे।
एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणय रॉव के ठिकानों पर सीबीआई के छापों के साथ ही बाबा रामदेव के एनडीटीवी को खरीदने से जुड़ी खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस पर भी आज बहस चल निकली है।
समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने सहारनपुर में एक फिर हिंसा भड़कने पर भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। रामगोपाल ने कहा कि सहारनपुर हिंसा भाजपा की राजनीति का दुष्परिणाम है।
बाबरी मस्जिद मामले में जमानत मिलने के बाद पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। वेदांती ने कहा, “मैं पहले ही कह चुका हूं, मैं उन लोगों में एक था जिन्होंने मस्जिद का गुंबद ढहाया था।”
वैसे तो हाफ गर्लफ्रेंड फुल गर्लफ्रेंड में बदलेगी या नहीं यह तो 19 मई को ही पता चलेगा लेकिन इस अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर से इस फिल्म के बारे में बहुत से लोग जानना चाहते हैं। उत्सुकता का आलम यह है कि यूसी न्यूज ने जब हाफ गर्लफ्रेंड की टीम को ऑनलाइन बातचीत के लिए बुलाया तो यूजर के सवालों का अंत नहीं था।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी और सपा एमएलसी बुक्कल नवाब ने आज ऐलान किया कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए देंगे। इस रकम के अलावा वह मुकुट के लिए भी 10 लाख रुपए की राशि अलग से देंगे।