Advertisement

Search Result : "Ayodhya Hearing"

अयोध्या पहुंचे मुसलमानों ने लगाए जय श्रीराम के नारे, कहा जल्दी बनवाएं राम मंदिर

अयोध्या पहुंचे मुसलमानों ने लगाए जय श्रीराम के नारे, कहा जल्दी बनवाएं राम मंदिर

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के करीब 50 समर्थक आजम खान राष्ट्रवादी की अगुवाई में अचानक अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए और जल्द से जल्द राम मंदिर बनवाने की अपील की। मुसलिम समाज के विभिन्न क्षेत्रों से लोग गुरुवार शाम को अयोध्या पहुंचे और जुलूस की तरह सड़क पर ‘मुसलमानों हक और ईमान के साथ आओ, श्रीराम मंदिर का निर्माण कराओ’ के नारे लगाने लगे।
राम मंदिर के लिए कोई भी सजा भुगतने को तैयार- उमा भारती

राम मंदिर के लिए कोई भी सजा भुगतने को तैयार- उमा भारती

वर्ष 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आपराधिक साजिश के तहत मामला चलाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश से बेपरवाह केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को कहा कि इसमें कोई साजिश नहीं है और पूरा मामला स्पष्ट है। उमा भारती ने संवाददाताओं से कहा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर मेरा सपना है। भारत और राम मंदिर के लिए जेल जाने या फांसी के लिए भी तैयार हूं। उमा भारती रामलला का आशीर्वाद लेने के लिए बुधवार की रात अयोध्या जायेंगी।
जेठमलानी बोले, फीस नहीं मिली तो केजरीवाल को गरीब क्‍लाइंट मान लूंगा

जेठमलानी बोले, फीस नहीं मिली तो केजरीवाल को गरीब क्‍लाइंट मान लूंगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के मानहानि केस में जाने माने वकील राम जेठमलानी ने नया बयान दिया है। जेठमलानी ने कहा है कि अगर उन्‍हें मुकदमे की पैरवी की फीस नहीं मिली तो वह अरविंद केजरीवाल को गरीब क्‍लाइंट मान लेंगे।
दागी नेताओं को चुनाव लड़ने पर कोई छूट नहीं : कोर्ट का सुनवाई से इनकार

दागी नेताओं को चुनाव लड़ने पर कोई छूट नहीं : कोर्ट का सुनवाई से इनकार

उच्चतम न्यायालय ने उस याचिका पर शीघ्र सुनवाई से सोमवार को इनकार किया जिसमें यह प्रश्न किया गया था कि क्या गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे लोगों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जा सकती है तथा सुनवाई के किस स्तर पर किसी सांसद को अयोग्य माना जा सकता है।
डीडीसीए मामले में केजरीवाल को राहत, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

डीडीसीए मामले में केजरीवाल को राहत, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में जमानत दे दी है। मामले की अगली सुनवाई के लिए न्यायालय ने 1 अप्रैल की तारीख तय की है। इससे पहले 18 फरवरी को कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को पेश होने को कहा था।
भारतीय छात्र ने ऑक्‍सफोर्ड पर कानूनी मामला दर्ज कराया

भारतीय छात्र ने ऑक्‍सफोर्ड पर कानूनी मामला दर्ज कराया

भारतीय मूल के एक छात्र द्वारा आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ निराशापूर्ण तरीके से खराब और उबाउ पढाई का कानूनी वाद दायर किये जाने के बाद विश्वविद्यालय को सुनवाई का सामना करने का निर्देश दिया गया है।
न्यायमूर्ति काटजू ने अवमानना मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

न्यायमूर्ति काटजू ने अवमानना मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू ने कथित रूप से असंयमित भाषा का इस्तेमाल करने और न्यायपालिका को बदनाम करने के मामले में अपने खिलाफ अवमानना मामले की शीघ्र सुनवाई के लिये आज उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

देश में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट अमान्य करने के सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में कल सुनवाई होगी। इन याचिकाओं में कहा गया है कि सरकार के इस फैसले से नागरिकों के जीवन और व्यापार करने के साथ ही कई अन्य अधिकारों में बाधा पैदा हुई है।
हिन्दुत्व और चुनावी कदाचार : सुप्रीम कोर्ट हिन्दूवाद के मसले पर गौर नहीं करेगी

हिन्दुत्व और चुनावी कदाचार : सुप्रीम कोर्ट हिन्दूवाद के मसले पर गौर नहीं करेगी

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वह इस समय हिन्दुत्व या इसके तात्पर्य से जुड़े मसले पर गौर नहीं करेगा। न्यायालय ने यह भी कहा कि वह इस मसले पर 1995 के शीर्ष अदालत के निर्णय पर न तो पुनर्विचार करेगा और न ही हिन्‍दुत्‍व या धर्म के पहलू पर गौर करेगा।
दस रुपये का सिक्का लेने से इनकार  करने पर ५७ के खिलाफ कार्रवाई

दस रुपये का सिक्का लेने से इनकार करने पर ५७ के खिलाफ कार्रवाई

दिल्ली, एनसीआर और आसपास के इलाके में दस रुपये के न‌कली सिक्कों के चलन और उनसे संबंधित पकड़-धकड़ की हलचल चल ही रही थी कि इस बीच उत्तर प्रदेश फैजाबाद में सिक्के लेने से इनकार करने पर करीब ५७ दुकानों को सील कर उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाते हुए मुकदमा व जुर्माना आदि की कार्रवाई किए जाने की खबर आई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement