पिछले दो साल में सीमा पर कार्रवाई और नक्सल विरोधी अभियान की तुलना में दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों की वजह मरने वाले बीएसएफ कर्मियों की संख्या अधिक है।
सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर भारत ने पाकिस्तान को उसी की तर्ज पर करारा जवाब दिया है। बीएसएफ ने अपनी जवाबी कार्रवाई में 15 पाकिस्तानी रेंजरों को मार गिराया है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पल्लनवालां सेक्टर में पाक की तरफ से गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई है।
जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे आरएसपुरा और अरनिया सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर 15 से अधिक सीमा चौकियों और 29 बस्तियों पर मोर्टार बमों और स्वचालित हथियारों से की गयी भारी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और छह अन्य लोग घायल हो गये।
एक दिल दहला देने वाली घटना में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला इंजिनियर की जलाकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
कश्मीर घाटी में बीते 70 दिनों में करीब 30 आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ करने के बाद भीतरी इलाकों में दाखिल होने में कामयाब रहे हैं। यह पर्दाफाश आईजी बीएसएफ कश्मीर विकास चंद्रा ने किया। यह पहला अवसर है जब किसी वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने वादी में आतंकियों की सुरक्षित घुसपैठ की पुष्टि की हो।
अभिनेता शाहरूख खान को एक बार फिर अमेरिका के एक हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया है। पिछले सात साल में यह तीसरी बार है जब अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोका है। शाहरूख ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। लाॅस एंजिलिस हवाईअड्डे पर हिरासत में लिए जाने पर शाहरूख ने ट्वीट किया, :दुनिया में हालात के मद्देनजर: मैं सुरक्षा को समझता हूं और उसका सम्मान करता हूं लेकिन अमेरिकी आव्रजन में हर बार हिरासत में लिया जाना बेहद परेशान करने वाला है। भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने शाहरूख खान से हिरासत में लिए जाने के लिए माफी मांगी। सरोकार जताने के लिए खान ने उन्हें शुक्रिया कहा।
फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने देश के 150 से ज्यादा न्यायाधीशों, महापौरों, सांसदों, पुलिस एवं सैन्य कर्मियों को अवैध नशीले पदार्थों से जुड़ा हुआ बताया। राष्ट्रपति ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की इस महामारी के खिलाफ युद्ध छेड़ते हुए इन सभी लोगों को जांच के लिए आत्मसमर्पण करने को कहा।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने शनिवार को असम के कोकराझार पहुंच कर उस स्थान की गहन जांच की जहां शुक्रवार को आतंकवादी हमला हुआ था। जांच एजेंसी ने घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों से भी बातचीत की।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने दावा किया है कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के दहशतगर्दों ने भारत में आतंक फैलाने के तरीके समझने के लिए नक्सली गुटों से संपर्क किया है। आतंकियों के इस कदम का खुलासा करते हुए एजेंसी ने कहा कि भारत में आतंक फैलाने के लिए आईएसआईएस सक्रिय है।
अर्थव्यवस्था में कालेधन पर अंकुश लगाने के लिये तीन लाख रुपये से अधिक राशि के नकद लेनदेन और व्यक्तिगत स्तर पर 15 लाख रुपये से अधिक नकद राशि रखने पर रोक होनी चाहिये। यह सुझाव कालेधन पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दिया है।