Advertisement

Search Result : "Bihar Election Results 2020"

यूपी की कानून व्‍यवस्‍था क्‍या बराक ओबामा सुधारेंगे : मायावती

यूपी की कानून व्‍यवस्‍था क्‍या बराक ओबामा सुधारेंगे : मायावती

यूपी में चुनावी हलचल के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती भी आक्रामक होती दिख रही हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और सूबे की अखिलेश सरकार दोनों पर एक साथ निशाना साधा। उन्‍होंने मोदी और अखिलेश सरकार को खराब कानून व्यवस्था के लिए दोषी ठहराया और कहा कि क्या इसे सुधारने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जिम्मेदार हैं।
मोदी कैबिनेट का विस्‍तार कल : यूपी पर फोकस, नए चेहरे होंगे शामिल, कुछ नपेंगे भी

मोदी कैबिनेट का विस्‍तार कल : यूपी पर फोकस, नए चेहरे होंगे शामिल, कुछ नपेंगे भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में कल फेरबदल हो सकता है। मंगलवार को सुबह 11 बज नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। कुछ को मंत्रिपद से हटाया भी जा सकता है। फेरबदल का लंबे समय से इंतजार है। मोदी 7 जुलाई को 4 अफ्रीकी देशों के दौरे पर जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि दौरे से पहले मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद ये दूसरा फेरबदल होगा।
बिहार सरकार पर गरजे कन्हैया, छात्रों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न करें

बिहार सरकार पर गरजे कन्हैया, छात्रों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न करें

जेएनयू छात्रासंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने पटना आर्ट्स कॉलेज में जारी छात्रों के आंदोलन को समाप्त कराए जाने और बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा तिथि में बदलाव की अपील बिहार सरकार से करते हुए रविवार को कहा कि छात्रों को पढ़ने दिया जाए, उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए विवश न किया जाए।
निजी ईमेल मामले में एफबीआई ने हिलेरी क्लिंटन से की पूछताछ

निजी ईमेल मामले में एफबीआई ने हिलेरी क्लिंटन से की पूछताछ

अमेरिकी राष्ट्रपति के आगामी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रबल दावेदार और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंत्री रहने के दौरान निजी ईमेल का इस्तेमाल किए जाने के मामले की जांच के तहत एफबीआई ने उनसे करीब साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की।
प्रियंका गांधी करेंगी उत्तर प्रदेश  में 200 जनसभाएं

प्रियंका गांधी करेंगी उत्तर प्रदेश में 200 जनसभाएं

कांग्रेस पार्टी के लगातार आग्रह के बाद प्रियंका गांधी ने यू पी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए करीब 200 सभाओं को संबोधित करने के लिए स्वीकृति दे दी है।
अमेरिका: हिलेरी क्लिंटन ने दो चुनावी सर्वेक्षणों में ट्रंप को पछाड़ा

अमेरिका: हिलेरी क्लिंटन ने दो चुनावी सर्वेक्षणों में ट्रंप को पछाड़ा

अमेरिका में दो नए चुनाव सर्वेक्षणों के मुताबिक इस साल होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकल गई हैं।
रूबी से तुलसीदास पर निबंध लिखने को कहा तो उसने लिखा तुलसीदास प्रणाम

रूबी से तुलसीदास पर निबंध लिखने को कहा तो उसने लिखा तुलसीदास प्रणाम

बिहार टॉपर घोटाला मामले में टाॅॅपरों के दोबारा टेस्‍ट आश्‍चर्य से भर देने वाले हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटर की परीक्षा में आर्ट्स में टॉप करने वाली रूबी राय का दोबारा टेस्‍ट लिया। बोर्ड के अधिकारियों ने रूबी राय से इसी वर्ष हुई इंटर की परीक्षा के सवाल पूछे, लेकिन वह एक भी सवाल का जवाब नहीं दे सकीं।
टिकटों की नीलामी का आरोप लगा स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा छोड़ा

टिकटों की नीलामी का आरोप लगा स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा छोड़ा

बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मौर्य ने बसपा अध्यक्ष मायावती पर आरोप लगाया कि वे पैसा लेकर टिकट बेचती हैं और दलित आंदोलन की हत्या कर रही है।
बिहार में बारिश ने लाई आफत, आसमान से गिरे ठनके से 46 की मौत

बिहार में बारिश ने लाई आफत, आसमान से गिरे ठनके से 46 की मौत

बिहार में मानसून की बारिश ने कुछ परिवारों को तबाह कर दिया है। आसमान से आकाशीय बिजली गिरने से राज्‍य में 46 लोगों की मौत हो गई है। दस लोग घायल बताए जा रहे हैं। सबसे अधिक पटना जिले में सात लोगों की मौत हुई है। आकाशीय बिजली को ठनका कहते हैं। झारखंड और उत्‍तर प्रदेश में भी बारिश अपने साथ तबाही लेकर आई। झारखंड के गढ़वा में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। उत्‍तर प्रदेश में करीब 20 लोग आकाशीय बिजली का शिकार हुए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement