Advertisement

Search Result : "Cut money corruption"

कागजों तक सीमित 200 पार्टियों की सूची तैयार, होगी कार्रवाई

कागजों तक सीमित 200 पार्टियों की सूची तैयार, होगी कार्रवाई

चुनाव आयोग ने चंदे के लिए महज कागजों में चलने वाले 200 राजनीतिक दलों की सूची तैयार की है। आयोग इन पर कार्रवाई करेगा। आयोग इनकी मान्यता रद्द करने की तैयारी में है। आयोग को संदेह है कि इन पार्टियों का इस्तेमाल मनी लॉन्डरिंग के लिए हो रहा है, इसलिए वह इनके बारे में जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी भेजेगा ताकि वह आगे की कार्रवाई कर सके।
काले धन को सफेद करने पर बैंकिंग के बेसिक रुल तोड़े गए

काले धन को सफेद करने पर बैंकिंग के बेसिक रुल तोड़े गए

नोट बंदी लागू होने के बाद विभिन्न हिस्सों में काले धन को सफेद करने में बैंकों व बैंककर्मियों की भूमिका संदिग्‍ध है। यूं कहा जाए कि पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम के बाद देश के बैंकिंग ढांचे की कलई खुल गई है। तीन वर्ष पहले एक वेबसाइट की तरफ से निजी व सरकारी बैंकों में काले धन को सफेद करने के गोरखधंधे का जो खुलासा हुआ था वह बदस्तूर जारी है। इस बीच आरबीआइ ने नियमों में कड़ाई बरती है। बैंकों पर जुर्माना लगाया लेकिन इन्हें नजर अंदाज करने वालों पर कोई लगाम नहीं लग पाया है।
घर में कैश रखने की सीमा भी तय होगी!

घर में कैश रखने की सीमा भी तय होगी!

नोटबंदी के बाद काले धन पर छापेमारी में बरामद हो रही भारी भरकम नकदी को देखते हुए सरकार आने वाले दिनों में इसे घर पर रखने की सीमा भी तय कर सकती है। ऐसा होने पर कोई भी व्यक्ति एक निश्चित सीमा से अधिक धनराशि कैश में नहीं रख पाएगा।
भ्रष्‍टाचार : देश में हर 100 में से 19 मामलों में ही हो पाती है सजा

भ्रष्‍टाचार : देश में हर 100 में से 19 मामलों में ही हो पाती है सजा

भ्रष्‍टाचार के मामलों में हमारे देश में सजा बहुत कम हो पाती है। जांच एजेंसियों की ओर से दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के हर सौ मामले में सिर्फ 19 मामलों में ही आरोपी को सजा हो पाई है। एक स्वयंसेवी संस्था पिछले 15 सालों के आपराधिक आंकड़ों के सर्वे में इन चौंकाने वाले तथ्यों को लेकर सामने आई है।
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बोले, लक्ष्मी आती है तो मतदाताओं को ले लेना चाहिए

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बोले, लक्ष्मी आती है तो मतदाताओं को ले लेना चाहिए

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रावसाहेब धानवे ने चुनाव को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि चुनाव के दौरान अगर धन की देवी लक्ष्मी आती हैं तो उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए।
हेलीकॉप्टर डील: इटली की अदालत से फिनमैकेनिका के पूर्व प्रमुख की सजा निलंबित

हेलीकॉप्टर डील: इटली की अदालत से फिनमैकेनिका के पूर्व प्रमुख की सजा निलंबित

इटली की सर्वोच्च अदालत ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा रक्षा समूह फिनमैकेनिका के पूर्व प्रमुख ग्यूसेप्पे ओरसी को दी गई सजा निलंबित कर दी है। भारत को 12 लग्जरी हैलिकॉप्टरों की बिक्री में फर्जी लेखांकन और भ्रष्टाचार के मामले में ओरसी को इस साल की शुरूआत में सजा सुनाई गई थी।
नोटबंदी पर सभी को प्रधानमंत्री का समर्थन करना चाहिए : आमिर

नोटबंदी पर सभी को प्रधानमंत्री का समर्थन करना चाहिए : आमिर

फिल्मस्टार आमिर खान का कहना है कि काले धन को समाप्त करने के लिए नोटबंदी सरकार का एक अच्छा प्रयास है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस पहल का सभी नागरिकों को समर्थन करना चाहिए। बहरहाल, नकदी की कमी की वजह से आम लोगों को हो रही समस्या से आमिर उदास हैं।
11 से 20 नवंबर तक 15 हजार करोड़ का गोल्‍ड इंपोर्ट, कालाधन हुआ सफेद!

11 से 20 नवंबर तक 15 हजार करोड़ का गोल्‍ड इंपोर्ट, कालाधन हुआ सफेद!

नोटबंदी के तुरंत बाद गोल्ड इंपोर्ट के जरिए कालाधन को सफेद करने की खबर आ रही है। स्‍वर्ण आयात के अनुमान भी इशारा कर रहे हैं कि इस व्‍यापार से जुड़ी कुछ इकाइयों ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों को अपना कालाधन गोल्ड बार और जूलरी में बदलने में मदद की है।
छूट के बाद भी महंगा है कार्ड से पेट्रोल-डीजल खरीदना

छूट के बाद भी महंगा है कार्ड से पेट्रोल-डीजल खरीदना

कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पिछले सप्ताह उपभोक्ताओं को राहत देने के कई ऐलान किए थे। इन्हीं में से एक ऐलान था पेट्रोल डीजल की खरीद पर 0.75 फीसदी की छूट का। यह छूट बुधवार से लागू हो गई। जो भी उपभोक्ता क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए पेट्रोल, डीजल खरीदेंगे उन्हें 0.75 फीसदी की छूट मिलेगी।
पीएम मोदी बोले, ईमानदारी के लिये लड़ रहे हैं हम

पीएम मोदी बोले, ईमानदारी के लिये लड़ रहे हैं हम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों पर नोटबंदी के मामले पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा है कि पूरा विपक्ष सच को दबाने की कोशिश कर रहा है पर ये लोग कामयाब नहीं होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग किसी भी हाल में ईमानदारी के रास्ते पर नहीं आना चाहते, लेकिन ईमानदारों के आशीर्वाद से वह इस जंग को जरूर जीतेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement