जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में सुरक्षाबलों की घेराबंदी और मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इलाके में अभी तीन और आतंकियों के छुपे होने की खबर के बीच सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
कुख्यात बदमाश आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग कर रहे उसके समर्थकों ने कल नागौर में पुलिस पर जमकर पथराव किया। गुस्साई भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। बवाल के दौरान एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है।
आमतौर पर फिल्मी सितारों की निजी जिंदगी लोगों के लिए हमेशा से रहस्यमयी रही है। शायद इसी कारण से उनकी निजी जिंदगी के बारे में छोटी-मोटी खबरों को भी नमक-मिर्च लगाकर छापा और चटखारे लेकर पढ़ा जाता रहा है, शायद यही वजह रही जिसने पापा राजीज को जन्म दिया।
एक देश-एक कर के लक्ष्य वाला जीएसटी संसद के केन्द्रीय कक्ष में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यरात्रि में घंटा बजाये जाने के साथ लागू हो गया। प्रधानमंत्री ने इस महत्वपूर्ण कर सुधार की तुलना आजादी से करते हुए कहा कि यह देश के आर्थिक एकीकरण में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
जीएसटी एक जुलाई से लागू हो गया है। अब यह जानना अहम है कि किन वस्तुओं पर कितना कर लगेगा और क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा। जीएसटी के बाद भी कुछ चीजें सस्ती हुई हैं।