![सर्जिकल स्ट्राइक: संयुक्त राष्ट्र ने जताया संदेह, भारत ने कहा जो सच है वह सच है](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/395a193578014c96ef3a4a72d0e767bb.jpg)
सर्जिकल स्ट्राइक: संयुक्त राष्ट्र ने जताया संदेह, भारत ने कहा जो सच है वह सच है
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारत द्वारा लक्षित हमले (सर्जिकल स्ट्राइक) को संयुक्त राष्ट्र संदेह की निगाह से देख रहा है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून के प्रवक्ता ने कहा कि इन दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे उसके मिशन को नियंत्रण रेखा पर सीधे तौर पर कोई फायरिंग की घटना नजर नहीं आई।