चीन में बुजुर्गों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले साथ के आंकडों के अनुसार इस वक्त चीन में 23 करोड़ लोग यानि कुल आबादी का करीब 17 फीसदी हिस्सा बूढ़े लोगो का हैं।
बेफिक्रे, उड़ता पंजाब, लिपस्टिक अंडर माय बुर्क़ा से शुरू हुई परम्परा को निभाते हुए 'सेंसर बोर्ड' के मुखिया 'पंकज निहलानी' एक बार फिर आगे आये हैं। इस बार उनके अनुशासन की छड़ी चली है शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'हैरी मेट सेजल पर'।
गो वध और बीफ खाने को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच गोवा में हिंदू संगठनों की बैठक में भाग लेने आयी एक साध्वी ने यहां विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि जो लोग बीफ खाने को शान की बात समझते हैं, उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए।
फिल्म 'पाकीजा' की फेमस एक्ट्रेस गीता कपूर को तबीयत में सुधार के बाद आज उन्हें ओल्ड ऐज होम में शिफ्ट किया जा रहा है। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के कारण उनके बेटे राजा ने उन्हें एक हॉस्पिटल एडमिट कराया था, जिसके बाद वो अपनी मां लेने नहीं आया। गीता कपूर गोरेगांव के एसआरवी हॉस्पिटल में एडमिट थीं।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की एक मंत्री के द्वारा किए गए एक बीयर बार के उद्घाटन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह एक बीयर बार का फीता काटते दिख रही हैं।
अरुंधति रॉय को लेकर ट्विटर पर छिड़ी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब भाजपा नेता शायना एनसी भी इस विवाद में कूद गई हैं। एनसी ने ट्वीट कर कहा है कि परेश रावल को पत्थरबाजी के मामले में एक महिला को नहीं घसीटना चाहिए।
दुनिया के सबसे बड़े इस्पात निर्माता आर्सेलर मित्तल व घरेलू सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सेल के बीच प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम अंतिम चरण में है और इस माह में इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। यह जानकारी मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेस में केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दी।
बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे लालू प्रसाद यादव और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लेकर ट्वीट किया। जिस पर सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जिस लालू के बचाव में नीतीश नहीं उतरे उसके बचाव में भाजपा के 'शत्रु' कूद पड़े।
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हाल में हुए झगड़े को लेकर आए दिन चर्चाएं बनी हुई हैं। इस पर कॉमेडियन एवं अभिनेता कृष्णा ने कहा कि दोनों के बीच झगड़ा एक सामान्य बात है लोग दोस्ती में कई बार ऐसे उतार-चढ़ावों से गुजरते हैं।
विमुद्रीकरण के बाद ओडिशा में धान फसल की कटाई के साथ ही पुराने दिनों की श्रम अदलाबदली की परंपरा बदलिया भी फिर से शुरू हो गयी है। बदलिया एक-दूसरे के खेतों में मजदूरी के बदले मजदूरी करने की परंपरा है, जिससे ओडिशा के तटीय जिलों के कुछ हिस्सों में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं।