रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश की सियासत के अनोखे रंग देखने को मिले। राजनैतिक अनबन के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बंधन के इस पर्व में अपने चाचा और सरकार में मंत्री शिवपाल यादव के घर पहुंचे।
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय किया है। निर्णय के अनुसार अब मंत्रियों का वेतन 12 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपये हो जायेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री को विधायक के वेतन के एक लाख एक हजार आठ रुपये अलग से मिलेंगे। वेतन में यह परिवर्तन 1981 के बाद किया गया है। देश में सर्वाधिक वेतन पंजाब के मुख्यमंत्री को मिलता है, उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री। तीसरा स्थान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का है।
उत्तर प्रदेश में बलिया जिले में गौ तस्करी के मामले में पुलिस द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार किए जाने से भड़के भाजपा विधायक और उनके समर्थकों के साथ पुलिस की झड़प हो गई। झड़प ने हिंसक रुप अख्तियार कर लिया जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के बहराइच में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। एक नर्स ने 20 रुपए नहीं मिलने पर मासूम को इंजेक्शन नहीं लगाया। जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई। तेज बुखार के चलते मां मासूम को सरकारी अस्पताल ले गई थी। मौत की वजह रिश्वत न देने पर इंजेक्शन नहीं लगाने की बताई जा रही है।
लोकसभा में मंगलवार को एक दिलचस्प वाक्या तब सामने आया जब सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जैव विविधता उद्यानोंं से संबंधित प्रश्न के तहत उत्तरप्रदेश के इटावा में लायन सफारी में दो शेरों की मौत का विषय उठाया और बेहद दुखी स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी द्वारा भेंट किये गए दो शेर मर गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य सरकारों से छद्म गौरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के आह्वान के एक दिन बाद ही पंजाब पुलिस ने गौरक्षा दल के प्रमुख सतीश कुमार के खिलाफ गौरक्षा के नाम पर कुछ लोगों के साथ कथित रूप से मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित गोरक्षकों की निंदा किए जाने केे बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी गाय का मामला लाकर विकास की बहस को नजरअंदाज कर रहे हैंं।
शुक्रवार को हुई झड़पों में घायल एक युवक की श्रीनगर के एक अस्पताल में मौत हो जाने से कश्मीर में मरने वालों का आंकड़ा 55 पहुंच गया। वहीं घाटी के कई हिस्सों में आज भी कर्फ्यू जारी है।
पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम में स्थित अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में एक अस्पताल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर गोलीबारी भी हुई।
भीषण तूफान की चेतावनी के बाद मैक्सिको में हुए भूस्खलन में कम से कम 38 लोगोंं की मौत हो गई है। सरकार ने कहा कि मैक्सिको के मध्य पेबला राज्य में भूस्खलन के कारण कई घर जमीदोंज हो गए। जिस वजह से 28 लोग मारे गए हैं। इनमें से कम से कम 15 लोग नाबालिग हैं।