राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश महेश शर्मा के बाद अब गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। इससे पहले भाजपा और संघ के नेता केंद्र सरकार से समय-समय पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौमांस खाने की वकालत करने वाले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री स्वाति सिंह द्वारा लखनऊ में बीयर बार के उद्घाटन किए जाने पर जमकर हंगामा हो रहा है। कांग्रेस ने इसे शराबबंदी के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं का अपमान करार दिया है। वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रिपोर्ट मांगी है।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की एक मंत्री के द्वारा किए गए एक बीयर बार के उद्घाटन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह एक बीयर बार का फीता काटते दिख रही हैं।
रोड रेज मामले में सोमवार को मणिपुर की एक ट्रॉयल कोर्ट ने सीएम बीरेन सिंह के बेटे अजय मिताई को पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। रोड रेज का यह मामला 2011 का है।
लगातार पांच बार एवरेस्ट पर फतह करने वाले पद्मश्री लवराज धर्मशक्तू एक बार फिर विश्व की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। बीएसएफ में सहायक सेनानी के पद पर तैनात पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में ओएनजीसी का एवरेस्ट अभियान दल 27 मार्च को दिल्ली से रवाना हुआ था।
दो महीने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-74 के भूमि अधिग्रहण घोटाले की सीबीआई जांच का ऐलान करने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुर इस मुद्दे पर पूरी तरह बदल चुके हैं।
डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक एक्टर के तौर पर अपना हुनर दिखाने वाले करण जौहर आज 44 साल के हो गए हैं। करण बॉलीवुड के एक ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए फिल्मों का निर्माण किया। फिर चाहे बात ‘कुछ कुछ होता है’ की हो या फिर ‘स्टूडेंट ऑफ दि ईयर‘ की हो। करण जौहर ने एक से बढ़कर एक अच्छी फिल्में निर्देशित की हैं।
बाहुबली की सफलता ने करण जौहर को भी खूब मुनाफा दिया। नॉर्थ में फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी उनके पास ही थी। अब जब बाहुबली का खुमार उतरा है तो उन्हें अपने प्रोजेक्ट शुद्धि की याद आई है। उम्मीद है जल्द ही वह इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।
सीबीआई की विशेष अदालत ने कोयला घोटाला में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बड़ी राहत दी है। अदालत ने कहा है कि मनमोहन सिंह के सामने यह मानने का कोई कारण नहीं था कि तत्कालीन कोयला सचिव एचसी गुप्ता ने कोल ब्लॉक आवंटन के लिए नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनी की सिफारिश की है।