Advertisement

Search Result : "Kashmir Terrorism"

कश्मीर घाटी: दूसरे दिन रही शांति, छठे दिन भी नहीं छपे अखबार

कश्मीर घाटी: दूसरे दिन रही शांति, छठे दिन भी नहीं छपे अखबार

कश्मीर घाटी में जारी कर्फ्यू के बीच बुधवार को असहज शांति रही, लेकिन घायलों में से और एक व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई। लगातार छठे दिन बुधवार को भी घाटी में कोई अखबार नहीं आया।
कश्मीर: हालात पर चर्चा के लिए श्रीनगर पहुंचे राम माधव

कश्मीर: हालात पर चर्चा के लिए श्रीनगर पहुंचे राम माधव

कश्मीर घाटी के हालात पर चर्चा के लिए भाजपा महासचिव राम माधव बुधवार की शाम श्रीनगर पहुंचे। घाटी में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए माधव मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करेंगे।
जर्मनी में 17 वर्षीय अफगानिस्‍तान के शरणार्थी ने रेल में कुल्‍हाड़ी से किया हमला

जर्मनी में 17 वर्षीय अफगानिस्‍तान के शरणार्थी ने रेल में कुल्‍हाड़ी से किया हमला

जर्मनी में 17 वर्षीय अफगानिस्‍तान के शरणार्थी ने यात्रियों पर एक कुल्हाड़ी और एक चाकू से वार कर दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शरणार्थी हालांकि जर्मन पुलिस की कार्रवाई में मारा गया।
शीर्ष कोर्ट का फैसला:जम्‍मू कश्‍मीर के केस दूसरे राज्‍यों में ट्रांसफर हो सकेंगे

शीर्ष कोर्ट का फैसला:जम्‍मू कश्‍मीर के केस दूसरे राज्‍यों में ट्रांसफर हो सकेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के कानूनी प्रकरण भी देश के दूसरे हिस्सों में ट्रांसफर हो सकते हैं। पांच जजों की संविधान पीठ ने यह अहम फैसला सुनाया है। अभी तक जम्मू-कश्मीर में यह प्रावधान नहीं था।
सेना ने काजीगुंड में हुई मौतों पर जताया अफसोस, दिए जांच के आदेश

सेना ने काजीगुंड में हुई मौतों पर जताया अफसोस, दिए जांच के आदेश

भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना पर गहरा अफसोस जताया जिसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी। सेना ने इस घटना की जांच का भी आदेश दिया है।
कश्मीरी हमारे अपने लोग, जनमत संग्रह अप्रासंगिक: राजनाथ सिंह

कश्मीरी हमारे अपने लोग, जनमत संग्रह अप्रासंगिक: राजनाथ सिंह

घाटी में अशांति के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि कश्मीरी हमारे अपने लोग हैं जिन्हें बरगलाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जनमत संग्रह को अप्रासंगिक करार देते हुए भरोसा दिलाया कि वहां की स्थिति से निपटने में सरकार सबको साथ लेकर चलेगी।
कश्मीर घाटी में कर्फ्यू जारी, लगातार तीसरे दिन नहीं मिले अखबार

कश्मीर घाटी में कर्फ्यू जारी, लगातार तीसरे दिन नहीं मिले अखबार

कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर हुई हिंसा और झड़प के मद्देनजर सोमवार को भी कर्फ्यू जारी रहा और लगातार तीसरे दिन कोई भी अखबार नहीं आया। वहीं पुलवामा जिले में पथराव कर रही भीड़ के हमले में सत्तारूढ़ पीडीपी के एक विधायक घायल हो गए।
कश्मीर में 24 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद, दूसरे दिन भी नहीं आए अखबार

कश्मीर में 24 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद, दूसरे दिन भी नहीं आए अखबार

घाटी में जारी हिंसा और तनाव के हालात के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां एक सप्ताह और बढ़ा दी है। वहीं स्थानीय अखबारों के दफ्तरों पर पुलिस कार्वाई के विरोध में रविवार को भी कोई अखबार नहीं छपा।
बुरहान से तुलना : मीडिया पर भड़के आईएएस टॉपर फैसल ने दी इस्‍तीफे की धमकी

बुरहान से तुलना : मीडिया पर भड़के आईएएस टॉपर फैसल ने दी इस्‍तीफे की धमकी

2009 की सिविल सेेवा में देशभर से टाॅॅप करने वाले जम्‍मू कश्‍मीर के शाह फैसल ने उनकी तुलना घाटी में मारे गए हिज्बुल आतंकी कमांडर बुरहान वानी से करने पर मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। घाटी में शिक्षा विभाग के प्रमुख फैसल की कश्‍मीर से सिविल सेवा परीक्षा टॉप करने पर खूब तारीफ हुई थी। लेकिन अब फैसल ने मीडिया के प्रोपगेंडा का विषय बनने पर त्यागपत्र की धमकी दे डाली है।
आतंकवाद : मुस्लिम स्‍कालर्स मॉस काउंसलिंग पर विचार करें

आतंकवाद : मुस्लिम स्‍कालर्स मॉस काउंसलिंग पर विचार करें

आतंक पर समूची दुनिया के मुस्लिम स्‍कॉलर्स मास काउसलिंग पर विचार करें। उसकी शुरुआत करें। ऐसा करके ही मुस्लिम युवाओं को इस्‍लाम के सच और झूठ का अंतर समझाया जा सकता है। सीरिया और टर्की के नरसंहार के बाद आईएसआईएस जिस तरह से एकजुट होकर पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले रहा है, वह आने वाले समय में बहुत भयावह हो सकता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement