अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने गुरुवार को एमबीबीएस एंट्रेंस के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में सूरत गुजरात की रहने वाली 18 साल की निशिता पुरोहित ने पहली रैंक हासिल की है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर वाले बैग भले ही उत्तर प्रदेश में धूल फांक रहे हों, लेकिन गुजरात में ये बैग स्कूली बच्चों को बांटे जा रहे हैं। गुजरात सरकार की तरफ स्कूली बच्चों को बांटे गए इन बैग्स पर अखिलेश यादव की तस्वीर लगी मिली है।
मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान थाने को जलाने की धमकी देने वाली कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, फिलहाल शकुंतला फरार है। शकुंतला का किसानों को हिंसा के लिए उकसाने और पुलिस स्टेशन में आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।
किसानों के विरोध का असर अब गुजरात में भी दिखने लगा है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी किसान के विरोध का सामना करना पड़ा। एक कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी को किसान के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
राजस्थान के भाजपा विधायक ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है। विधायक ने कहा कि एक भी किसान ऐसा नहीं है जिस पर कर्ज न हो। किसान अपने दूध सड़क पर फेंक रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है।
इन दिनों गुजरात चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने राज्य में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। एक ओर जहां भाजपा घर-घर जाकर 'मेरा घर भाजपा का घर' के स्टीकर चस्पा कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी की आवाज में लोगो को मैसेज सुनाए जा रहे हैं। लेकिन जिस नंबर से यह संदेश लोगों तक पहुंच रहा है वह काफी हैरान करने वाला है।
अहमदाबाद में जीका वायरस के मामले सामने आने के साथ ही अब एक डरावना सच भी सामने आ रहा है। सरकार ने पीएम मोदी के फ्लैगशिप ‘वाइब्रेंट गुजरात’ सम्मेलन के फ्लॉप होने के डर से जीका वायरस के इन्फेक्शन का सच छुपा कर रखा था।
डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में मच्छर जनित जीका वायरस से जुड़े तीन मामलों के होने की पुष्टि की है। बताया गया कि इन तीन मामलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं।