Advertisement

Search Result : "Maharashtra Hinduja Hospital"

मुर्शिदाबाद के अस्पताल में आग लगने के बाद भगदड़, दो मरे

मुर्शिदाबाद के अस्पताल में आग लगने के बाद भगदड़, दो मरे

बंगाल के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में आग लगने के बाद मची भगदड़ में दो लोगों की मृत्यु होने की खबर है। कम से कम दो दर्जन लोग चोटिल हो गए हैं। अस्पताल के फीमेल वार्ड में बतौर आया कार्यरत मामनी दास और पूर्णिमा दास की भगदड़ में मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती बीमारों के कई परिजन आहत हुए हैं। कई नवजात अस्पताल में फंसे हुए हैं।
बांबे कोर्ट ने दिया हाजी अली दरगाह में महिलाओं को प्रवेश, चादर भी चढ़ा सकेंगी

बांबे कोर्ट ने दिया हाजी अली दरगाह में महिलाओं को प्रवेश, चादर भी चढ़ा सकेंगी

मुंबई की हाजी अली दरगाह में अब महिलाओं को भी प्रवेश मिल सकेगा। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने एक ऐतिहासिक फैसलेे में दरगाह ट्रस्ट की ओर से दरगाह के भीतरी गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी को अनावश्‍यक माना और उस पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब महिलाएं दरगाह में चादर चढ़ा सकेंगी।
ओडिशा में पत्‍नी का शव लेकर उसे 10 किलोमीटर चलना पड़ा

ओडिशा में पत्‍नी का शव लेकर उसे 10 किलोमीटर चलना पड़ा

भुवनेश्वर के पिछड़े जिले कालाहांडी में एक आदिवासी व्यक्ति को अपनी पत्नी के शव को कंधे पर लेकर करीब 10 किलोमीटर तक चलना पड़ा। उसे अस्पताल से शव को घर तक ले जाने के लिए कोई एंबुलेंस नहीं मिली। व्यक्ति के साथ उसकी 12 साल की बेटी भी थी।
मुंबई में कोर्ट के आदेश की धज्जि‍यां उड़ी, 42 फीट की ऊंचाई पर लटकाई हांडी

मुंबई में कोर्ट के आदेश की धज्जि‍यां उड़ी, 42 फीट की ऊंचाई पर लटकाई हांडी

जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जि‍यां उड़ाई गईं। दही हांडी के लिए 20 फिट से ऊंचे मानव पिरामिड पर कोर्ट ने रोक लगाई थी पर अधिकांश जगह इससे ज्‍यादा ऊंचाई पर हांडी लटकार्इ गई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया। उनकी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तो 42 फीट की ऊंचाई पर दही हांडी लटकाई गई।
इसलिए बुलानी पड़ी सातवीं के बच्चों को प्रेस कॉन्फ्रेंस

इसलिए बुलानी पड़ी सातवीं के बच्चों को प्रेस कॉन्फ्रेंस

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दो बच्चों ने अनोखी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो बच्चों ने पत्रकारों को बुला कर कहा कि वह स्कूल के भारी बस्ते के बोझ से तंग आ चुके हैं।
महाराष्‍ट्र के स्‍थानीय चुनाव में औंधे मुंह गिरेगी भाजपा,आने वाले हैं 'बुरे दिन'

महाराष्‍ट्र के स्‍थानीय चुनाव में औंधे मुंह गिरेगी भाजपा,आने वाले हैं 'बुरे दिन'

महाराष्‍ट्र के स्‍थानीय निकाय नगरपालिका, नगरपरिषद और महानगरपालिका के चुनाव में भाजपा के हारने का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में मराठवाड़ा में शिवसेना के और पश्चिम महाराष्ट्र में राकांपा के जीतने का आकलन व्‍यक्‍त किया गया है। महाराष्‍ट्र सीआईडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर के दलित, मुस्लिम व अन्य पिछड़ा वर्ग, जो करीब 35 से 40 प्रतिशत हैं, वह भाजपा को वोट नहीं देंंगेे।
दही-हांडी पर प्रतिबंध से नाराज शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट पर साधा निशाना

दही-हांडी पर प्रतिबंध से नाराज शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट पर साधा निशाना

उच्च्तम न्यायालय द्वारा महाराष्ट्र में दही-हांडी उत्सव पर प्रतिंबध लगाए जाने पर शिव सेना ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शनिवार को कहा कि आस्थाओं पर अदालतों को लक्ष्मण रेखा नहीं पार करनी चाहिए।
बिहार में 13 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब के कहर की आशंका

बिहार में 13 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब के कहर की आशंका

बिहार में लागू शराबबंदी के बीच गोपालगंज जिले मे 13 लोगों की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका है कि इन सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति का इलाज जिला सदर अस्पताल में जारी है।
आमिर का सपना, महाराष्‍ट्र को 5 साल मेंं सूखा मुक्त करेंगे

आमिर का सपना, महाराष्‍ट्र को 5 साल मेंं सूखा मुक्त करेंगे

बाॅलीवुड अभिनेता आमिर खान ने स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि महाराष्‍ट्र में पांच साल के भीतर पानी की कमी की समस्या सुलझाना उनका सपना है। उन्‍होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे महाराष्‍ट्र में पानी की किल्‍लत की समस्‍या दूर हो।
20 रुपए की रिश्‍वत नहीं मिलने पर नर्स ने इंजेक्‍शन नहीं लगाया, मासूम की मौत

20 रुपए की रिश्‍वत नहीं मिलने पर नर्स ने इंजेक्‍शन नहीं लगाया, मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। एक नर्स ने 20 रुपए नहीं मिलने पर मासूम को इंजेक्‍शन नहीं लगाया। जिसके बाद बच्‍चे की मौत हो गई। तेज बुखार के चलते मां मासूम को सरकारी अस्‍पताल ले गई थी। मौत की वजह रिश्वत न देने पर इंजेक्शन नहीं लगाने की बताई जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement