ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2017 का परिणाम रविवार को जारी हो गया है। इस परीक्षा में चंडीगढ़ (पंचकुला) के सर्वेश मेहतानी ने पहला स्थान हासिल किया है।
महाराष्ट्र में किसान नेताओं ने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। किसान नेताओं ने कहा है कि यदि दो दिन में हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब पूरे राज्य में आंदोलन तेज होगा।
ब्रिटेन आम चुनाव में एक ओर जहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर इस चुनाव में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है। इस चुनाव में लेबर पार्टी के दो सिख उम्मीदवारों को जीत मिली है, जिसमें प्रीत कौर गिल ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद और तनमनजीत सिंह धेसी पार्टी के पहले पगड़ीधारी सांसद बन गए हैं।
पशु बाजार संबंधित केन्द्र के फैसले को लेकर विवाद जारी है। इस बीच आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने गौहत्या पर लगाई गई पाबंदी पर केंद्र सरकार का समर्थन किया।
बर्मिंघम में आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी के पहले मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 124 रनों से हराया। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टास जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया जिसके बाद रोहित और धवन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलायी।
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने एक लेख में कहा है कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब शांति की अपील करने वाले बयानों को देशद्रोह का नाम दिया जा रहा है।
जीएसटी कुछ समय में लागू होने वाला है। इस बीच पश्चिम बंगाल के वित्तमंत्री अमित मित्रा का कहना है कि जीएसटी को जुलाई में लागू नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि जब तक जीएसटी पर सर्वसम्मति नहीं बन जाती और उससे जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान नहीं खोज लिया जाता, इस विधेयक को पश्चिम बंगाल विधानसभा में पेश नहीं किया जाएगा।
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के बयान से चर्चा में आए राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा ने अब कहा कि मोर को इसलिए राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया, क्योंकि वह ब्रह्मचारी होता है। बिना मैथुन क्रिया के ही मोर आपने आंसुओं से मोरनी को गर्भवती कर देता है।
आए दिन भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घटित हो रही आतंकी घटनाओं के बीच केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने पाक के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेलने से मना कर दिया है। खेल मंत्री ने कहा कि ऐसे समय जब सीमा पर आतंकी घटनाएं लगातार हो रही हैं, खेल संभव नहीं है।