उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद भी यहां अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। आए दिन प्रदेश में एक के बाद एक कई वारदातें सामने आ रही हैं। सहारनपुर हिंसा और जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर हुई लूट जैसी वारदात के बाद सीतापुर से डबल मर्डर की घटना सामने आई है।
कर्नाटक कॉडर के आईएएस अनुराग तिवारी की संदिग्ध मौत मामले की जांच सीबीआई करेगी। मामले में लापरवाही बरतने के लिए पीसीआर से तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। गिल ने दोपहर ढाई बजे दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी आयु 82 वर्ष थी। गिल ने पंजाब में आतंकवाद को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी।
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर लूट और हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने एक परिवार से लूटपाट की है। लूटपाट का विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या भी कर दी गई।
आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को विधायक की हत्या के मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने उन्हें विधायक अशोक सिंह की हत्या का दोषी पाया था।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुई दो व्यापारियों से लूट और हत्या की घटना पर हत्यारों का अब तक सुराग नहीं मिला है। इसके विरोध में मथुरा के व्यापारियों ने बुधवार को बंद घोषित किया।
आईपीएल का दसवां संस्करण अपने आखिरी दौर में जा पहुंचा है और हर साल की तरह इस बार भी प्लेऑफ के समीकरण पर सबका ध्यान जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने 9 जीत के साथ अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर ली है। सभी की नजरें चार टीमों पर बनी हुई है। यह भी दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ में कौन से नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब होती है।
आंतरिक उलझनों के बीच आम आदमी पार्टी संगठन के भीतर बदलाव कर रही है। अब 'आप' ने पंजाब के संयोजक के तौर पर सांसद भगवंत मान को जिम्मेदारी दी है। हालांकि इस पद को देने के साथ ही अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के सामने एक शर्त भी रखी।
इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 10 के 47वें मुकाबले की दूसरी पारी में किंग्स इलेवन पंजाब के 190 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाकर मैच को जीत लिया।