आरोप लगाया गया कि गुरमीत राम रहीम को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। हालांकि डीजी (जेल) ने इस बात से इनकार किया। बता दें कि हिरासत में लेने के बाद गुरमीत राम रहीम की जेड प्लस सुरक्षा खत्म कर दी गई थी।
राम रहीम 23 सितंबर, 1990 से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बने। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में है। शाह सतनाम के एक सतसंग में उन्हें संत घोषित किया गया और डेरा का उत्तराधिकार सौंपा गया।
सर्वोच्च न्यायालय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में कई बड़े नेताओं पर साज़िश का मुकदमा चलाने का निर्णय दिया है। न्यायालय के इस आदेश के बाद अब भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह समेत 13 नेताओं पर साज़िश की धारा में मुकदमा चलाया जाएगा।