सरदार सिंह की हॉकी टीम में वापसी हो गई है। आगामी 27 जून से वेलेंसिया में होने वाले छह देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के लिए सोमवार को उन्हें 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
न्यूजीलैंड ने भारत में जन्मे सलामी बल्लेबाज जीत रावल को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के आगामी चार टेस्ट के दौरे के लिये शुक्रवार को टीम में चुना। सोलह सदस्यीय टीम में रावल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक भी अंतरराष्टीय मैच नहीं खेला है। टीम में भारत में जन्मे स्पिनर ईश सोढ़ी की भी दो साल बाद वापसी हुई है। सत्ताईस वर्षीय रावल भारत में जूनियर खिलाड़ी थे और 2004 में अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड में बस गये थे।
इस बार के राज्यसभा चुनाव भी कम दिलचस्प नहीं हो रहे हैं। इस बीच राहत की तरह केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आज महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए।
नर्मदा किनारे बसे कसरावद के सुंदर गांव बसे हैं। जल्द ही ये गांव नर्मदा मैया की गोद में समा जाएंगे। सरदार सरोवर बांध के पास बने इन गांवों को सदियों से नर्मदा सींचती और जीवन देती आई है। सन 2001 में सरकार की ओर से सर्वे में कहा गया था, यदि बांध की ऊंचाई बढ़ाई गई तो 360 घर प्रभावित होंगे। लेकिन 2008 में हुए एक और सर्वे में कहा गया था कि 364 में से केवल 25 घर प्रभावित होंगे। सर्वे के इन तथ्यों की छेड़छाड़ पर आरटीआई के तहत कुछ जानकारियां बाहर आई हैं।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर इसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने सरकार को कई मुद्दों पर आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार महंगाई को लगाम लगाने, सीमा पार से आतंकवाद को रोकने और इस दौरान शुरू की गई योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में विफल रही है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और अहमद पटेल ने सोमवार को गृहमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से धमकी पर जांच करते हुए राहुल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
यकीन ही नहीं होता कि विलियम शेक्सपियर को गुजरे 400 साल हो चुके हैं। आज भी यह अंग्रेजी का महान साहित्कार लोगों के बीच उतना ही लोकप्रिय है। उनकी 400वीं पुण्यतिथि पर लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ने उनकी याद में समर्पित एक डूडल बनाया है।
प्रसिद्ध कॉमेडी वृत्तचित्र मीट द पटेल्स के निर्देशक-अभिनेता भारतीय मूल के रवि पटेल का कहना है कि वह किसी भी बॉलीवुड फिल्म में अभिनय करना चाहते हैं। यहां तक की ऐसी भूमिका भी जिसमें पेड़ों के इर्द-गिर्द नाचना हो!