पुडुचेरी की उपराज्यिपाल किरण बेदी के काम करने के तरीके का विरोध करते हुए कांग्रेस, द्रमुक, वीसीके ने राज्य में बंद का आह्वान किया है। पार्टियों ने राज्यपाल के विरोध में साथ देने के लिए व्यापारियों और अन्य से भी अपील की है।
इंग्लिश-विंग्लिश के बाद श्रीदेवी ने मॉम के रूप में एक बार फिर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। फिल्म शुरू होते ही लगता है कि निर्देशक रवि उद्यावर कुछ ऐसा रचने जा रहे हैं जो श्री और सभी के खाते में एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज करा जाएगा। लेकिन फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, बॉलीवुडिया मसाले की अधिकता उसे एक आम फिल्म बना कर छोड़ती है। फिल्मी संवाद, रोना, फिर विलेन को मारना और दो लोगों की गलतफहमी प्यार में बदल जाती है। बस फिल्म खत्म।
अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद से बहुत सारे नामों पर अटकलें थीं। टीम इंडिया के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री का नाम आने के बाद लग रहा है कि जल्द ही तस्वीर साफ होगी।
एनडीए ने सोमवार को बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। कोविंद को 8 अगस्त 2015 को बिहार के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था।