Advertisement

Search Result : "Villivakkam Bus Station"

देश का एक थाना ऐसा जहां पर सब शांति है, 23 साल में सिर्फ 55 केस दर्ज

देश का एक थाना ऐसा जहां पर सब शांति है, 23 साल में सिर्फ 55 केस दर्ज

राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक थाना ऐसा भी है जहां पिछले 23 वर्षों में महज 55 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इस थाने के पुलिसकर्मियों के पास कोई काम ही नहीं है क्योंकि कई बार पूरे साल में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं होता।
बिहार: बस दुर्घटना में 36 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

बिहार: बस दुर्घटना में 36 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

बिहार के मधुबनी जिले में आज एक बस के सड़क किनारे स्थित तालाब में गिरने से कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में और छह अन्य लोगों के मारे जाने की आशंका है।
नेपाल में बस नदी में गिरी, 30 की मौत

नेपाल में बस नदी में गिरी, 30 की मौत

नेपाल में एक बस के नदी में गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई। बस रौतहट जिले के मुख्यालय गौर से पोखरा जा रही थी। विन्ध्यवासिनी ट्रैवेल्स की बस चितवन जिला के चंडीभंज्यांङ नामक स्थान पर त्रिशुली नदी में एक सौ फीट नीचे गिर गयी। जिसमें सवार 45 यात्रियों में से 30 यात्रियों की मृत्यु हो गयी। एक दर्जन यात्री घायल हैं।
मोदी सरकार के एक मंत्री की पत्नी से ब्लैकमेलिंग, मांगे दो करोड़ रुपये, केस दर्ज

मोदी सरकार के एक मंत्री की पत्नी से ब्लैकमेलिंग, मांगे दो करोड़ रुपये, केस दर्ज

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक राज्यमंत्री की पत्नी से कुछ लोगों द्वारा ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लैकमेल करने वाले ने मंत्री की पत्नी से दो करोड़ रुपये की मांग की है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस थाने में एक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है।
सबसे बड़े प्रदेश को जीतने कांग्रेस की बस यात्रा, 27 साल-यूपी बेहाल

सबसे बड़े प्रदेश को जीतने कांग्रेस की बस यात्रा, 27 साल-यूपी बेहाल

उत्तर प्रदेश में सत्‍ता पाने को बेताब कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों के लिए शनिवार से बस यात्रा शुरु करने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी बस यात्रा को कांग्रेस मुख्‍यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। बस यात्रा को 27 साल, यूपी बेहाल नाम दिया गया है। बस यात्रा अपने पहले चरण में दिल्‍ली से कानपुर तक की होगी। इसके बाद अन्‍य चरणों में प्रदेश के अन्‍य हिस्‍सों को कवर किया जाएगा।
नक्सल प्रभावित इलाकों में आकाशवाणी बनेगा हथियार

नक्सल प्रभावित इलाकों में आकाशवाणी बनेगा हथियार

माओवादी प्रभावित जिले में ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) ने तय किया है कि वॉल्व वाली पुरानी तकनीक को बदल कर उच्च क्षमता वाले नए ट्रांसमीटर लगाए जाएं ताकि सरकार अपने मन की बात के साथ लोगों की आवाज जन की बात भी सुन सके। छत्तीसगढ़ में रेडियो स्टेशन का न सिर्फ कलेवर बदल जाएगा बल्कि इसके कार्यक्रम और स्वरूप भी बदला जाएगा। अच्छे ट्रांसमीटरों के अभाव में लगभग बेकार पड़े रेडियो स्टेशनों पर सरकार 32 करोड़ रुपये निवेश कर छह नए आकाशवाणी के स्टेशन बनाएगी।
चीन में बस में लगी आग, 35 की मौत, 20 घायल

चीन में बस में लगी आग, 35 की मौत, 20 घायल

मध्य चीन में एक टूरिस्ट बस के रेलिंग से टकराने के बाद लपटों से घिर जाने की वजह से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह घटना हुनान प्रांत में हुई। बस में 56 लोग सवार थे।
हिमाचल प्रदेश : बस के खाई में गिरने से आठ की मौत, 20 घायल

हिमाचल प्रदेश : बस के खाई में गिरने से आठ की मौत, 20 घायल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से 50 किलोमीटर दूर दरलाघाट के नजदीक एक निजी बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच महिलाओं समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 अन्य घायल हो गये।
रेलवे की जननी सेवा : ट्रेनों और स्‍टेशनों में मिलेंगे दूध, गर्म पानी, बेबी फूड

रेलवे की जननी सेवा : ट्रेनों और स्‍टेशनों में मिलेंगे दूध, गर्म पानी, बेबी फूड

छोटे बच्चों को साथ लेकर चलने वाली माताओं के लिए बुधवार से ट्रेन का सफर कुछ आसान हो जाएगा। दरअसल अब रेलवे की ओर से जननी सेवा की शुरुआत की जा रही है ,जिसके तहत चुनिंदा ट्रेनों के अलावा स्टेशनों पर छोटे बच्चों के लिए दूध, गर्म पानी, बेबी फूड, चॉकलेट, बिस्कुट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
अमेरिका भारत में छह परमाणु संयंत्रों के निर्माण में मदद करेगा

अमेरिका भारत में छह परमाणु संयंत्रों के निर्माण में मदद करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चौथी अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग पर एक दशक पुरानी भागीदारी को नई ऊंचाई मिली है। अमेरिका ने भारत में छह परमाणु संयंत्रों के निर्माण में मदद करने का निर्णय लिया है। मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच हुई बैठक में अमेरिकी कंपनी वेस्टिंगहाउस और भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए इंजीनियरिंग और साइट डिजाइन का काम शुरू करने पर सहमत हुए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement