निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। बाबा के निधन से देश-दुनिया में मौजूद उनके तमाम भक्तों में शोक की लहर है।
गिरफ्तारी के बाद से आईसीयू में भर्ती हिमाल समूह के प्रकाशक, पत्रकार और लेखक की रिहाई के लिए दक्षिण एशिया के पत्रकार-लेखक एकजुट, गिरफ्तारी को बदले की कार्यवाई बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की याद में 125 रूपये औैर 10 रूपये के स्मारक सिक्के जारी किए। आज बाबा साहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस है। इस साल सरकार अंबेडकर की 125वीं जयंती भी मना रही है।
प्रख्यात लोक गायक और संगीतकार रघु दीक्षित ने यहां आयोजित समारोह के दौरान गरीबी, असमानता और जलवायु परिवर्तन से निपटने के संयुक्त राष्ट्र के नए लक्ष्यों के प्रति समर्थन जताया।
झारखंड सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड (एमएसजी-2) को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया। फिल्म को कथित तौर पर आदिवासियों के संबंध में की गई विवादित टिप्पणियों के चलते प्रतिबंधित किया गया है।
नेस्ले इंडिया के प्रमुख उत्पाद मैगी में सेहत के लिए नुकसानदेह तत्व पाए जाने के मामले में शनिवार को बाराबंकी की विभिन्न अदालतों में कंपनी और उसका प्रचार कर चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षितपर भी मुकद्दमा दायर किया गया है।
हरिद्वार के नजदीक बाबा रामदेव के पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क में बुधवार को स्थानीय ट्रक यूनियन और पार्क के सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए हिंसक संघर्ष हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल गए हैं। इस मामले में पुलिस ने बाबा रामदेव के भाई रामभरत सहित दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। विवाद फूड पार्क में बाहरी ट्रकों के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने फूड पार्क से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
राज्यसभा में गुरुवार को कई सदस्यों ने बाबा रामदेव पुत्रजीवक बीज दवा पर पर प्रतिबंध लगाने और इसे बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। बाबा रामदेव कई साल पहले भी अपनी दवाओं को लेकर विवादों में घिर चुके हैं।
हाल में नेपाल से लौटे बाबा रामदेव से भूकंप त्रासदी के संबंध में साक्षात्कार लेने पहुंचे एक निजी न्यूज चैनल के रिपोर्टर को पुलिस ने साथ में कारतूस लाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।